यहाँ देखिये अक्टूबर के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
यहाँ देखिये अक्टूबर के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
Share:

हर महीने आने वाले व्रत एवं त्यौहार इस महीने में भी आने वाले हैं। इस महीने काफी बेहतरीन व्रत-त्यौहार आने वाले हैं और इसी के चलते अक्टूबर का महीना काफी अहम होने वाला है। आप सभी को बता दें कि इस बार अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के अलावा दशहरा और विजयादशमी जैसे कई बड़े उत्सव मनाए जाने हैं। इसी के साथ अहोई अष्टमी व्रत भी इसी महीने है। अब हम आपको बताते हैं इस महीने के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट।


इंदिरा एकादशी (2 अक्टूबर)- अश्विन, कृष्ण पक्ष (चंद्रमा के घटते चरण) पर मनाई जाने वाली एकादशी इंदिरा एकादशी कहलाती है।

आश्विन अमावस्या (6 अक्टूबर)- सर्व पितृ अमावस्या, आश्विन अमावस्या।

शारदीय नवरात्र (7 अक्टूबर)- शारदीय नवरात्रि अश्विन महीने में अमावस्या के बाद शुरू होते हैं।

दुर्गा पूजा (11 अक्टूबर)- दुर्गा पूजा उत्सव नवरात्रि की षष्ठी तिथि से शुरू होता है और विजय दशमी पर समाप्त होता है।

विजया दशमी या दशहरा (15 अक्टूबर)- विजया दशमी राक्षस-राजा रावण पर श्री राम की विजय के साथ-साथ महिषासुर पर मां दुर्गा की जीत का जश्न है दशहरा। 

पापंकुशा एकादशी (16 अक्टूबर)- अश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापंकुशा एकादशी कहते हैं।

शरद/कोजागरा पूर्णिमा (19 अक्टूबर)- अश्विन की पूर्णिमा को शरद या कोजागरा पूर्णिमा भी कहते हैं।

वाल्मीकि जयंती (20 अक्टूबर)- महान संस्कृत लेखक और ऋषि, वाल्मीकि की जयंती।

वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी (24 अक्टूबर)- भगवान गणेश के भक्तों का अहम दिन। कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी व्रत।

करवा चौथ (24 अक्टूबर)- इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की सलामती की दुआ के लिए व्रत रखती हैं।

अहोई अष्टमी (28 अक्टूबर)- अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन करते हैं संतान प्राप्ति के लिए।

अक्टूबर में केवल 10 दिन ही खुलेंगे बैंक, देखिये पूरी छुट्टी की लिस्ट

खुशखबरी! महाराष्ट्र में 7 अक्टूबर से खुलेंगे सभी धर्मस्थल

तीर्थ यात्रियों के लिए फिर शुरू हुआ सबरीमाला का धर्मस्थल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -