अक्टूबर में केवल 10 दिन ही खुलेंगे बैंक, देखिये पूरी छुट्टी की लिस्ट
अक्टूबर में केवल 10 दिन ही खुलेंगे बैंक, देखिये पूरी छुट्टी की लिस्ट
Share:

अक्टूबर के महीने में अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आपको बता दें कि अक्टूबर के महीने में कई दिन ऐसे आने वाले हैं जब लगातार बैंक नहीं खुलने वाले हैं। इसलिए आपके लिए आज यह जानना बहुत जरूरी है कि कब बैंक खुलेंगे और कब बंद रहेंगे। आप बैंक के लिए अगर घर से निकल रहे हैं तो उससे पहले यह जरूर चेक कर लें कि उस दिन बैंक खुले रहेंगे या नहीं।
आप सभी को बता दें कि 2 अक्टूबर तारीख को गांधी जयंती है जिसकी वजह देश अलग-अलग हिस्सों में बैंक नहीं खुलेंगे। वहीं 3 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। इसी के साथ 6 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं महासप्तमी, महाअष्टमी और दशहरा की वजह से भी अक्टूबर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। इसी के साथ अक्टूबर महीने की आखिरी छुट्टी 31 तारीख को रहेगी।

जानिए कब-कब बैंक बंद रहेंगे-

1 अक्टूबर को गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट के चलते काम प्रभावित रहेगा।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती बैंक बंद रहेंगे।

3 अक्टूबर - रविवार की छुट्टी।

6 अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या के चलते बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर को इम्फाल में बैंक नहीं खुलेंगे।

9 अक्टूबर - शनिवार की छुट्टी रहेगी।

10 अक्टूबर - रविवार की छुट्टी रहेगी।

12 अक्टूबर- महासप्तमी के चलते बैंक बंद रहेंगे।

13 अक्टूबर- महाअष्टमी की वजह से अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक बंद।

14 अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोलकाता, रांची, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरूअनंनतपुरम में महानवमी के चलते बैंक बंद रहेंगे।

15 अक्टूबर- दशहरा की वजह से अगरतला, अहमदाबाद से लेकर तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।

16 अक्टूबर - गंगटोक में दुर्गा पूजा की छुट्टी।

17 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी रहेगी

18 अक्टूबर- गुवाहाटी में कटि बीहू पर बैंक बंद।

19 अक्टूबर- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरूअनंनतपुरम में ईद-ए-मिलाद के चलते बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला में वाल्मिकी जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर- जम्मू और श्रीनगर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।

23 अक्टूबर- शनिवार की छुट्टी रहेगी।

24 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी रहेगी।

26 अक्टूबर- परिग्रहण दिवस के चलते जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

31 अक्टूबर- रविवार साप्ताहिक छुट्टी।

बिहार में हुआ बड़ा हादसा, अचानक पलटी नाव, खतरे में 22 लोग की जान

ट्विंकल-अक्षय ने दी बेटी नितारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं

पंजाब कैबिनेट में शामिल होंगे ये 15 विधायक, आज शाम लेंगे शपथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -