'अब हम BJP के साथ', शिमला लौटकर बोले कांग्रेस के 6 बागी विधायक
'अब हम BJP के साथ', शिमला लौटकर बोले कांग्रेस के 6 बागी विधायक
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है। इस बीच स्पीकर ने बड़ा एक्शन लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के 14 विधायकों को सदन से सस्पेंड कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के इन विधायकों में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी सम्मिलित हैं। हिमाचल प्रदेश में राजनितिक बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

वही विधानसभा से निष्कासित MLA धरने पर बैठ गए हैं, जिन्हें जबरदस्ती हटाने के लिए मार्शल बुलाए गए। इस के चलते कुछ विधायकों की तबीयत भी बिगड़ गई है। MLA विपिन परमार ने डॉक्टर बुलाने की मांग भी की है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में तनातनी निरंतर बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के जिन विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है, उन्हें मार्शल निरंतर सदन से बाहर जाने को कह रहे हैं, किन्तु भाजपा MLA धरने पर बैठे हुए हैं। ऐसी खबर है कि पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ धक्का-मुक्की भी हुई है। 

वही हिमाचल प्रदेश में चल रही राजनीतिक गहमागहमी के बीच कांग्रेस के 6 बागी MLA शिमला वापस लौट आए हैं। ये MLA राज्यसभा चुनाव में मतदान के पश्चात् हरियाणा के पंचकूला चले गए थे, जहां से चॉपर के माध्यम से इन्हें वापस लाया गया है। वहीं इन विधायकों ने शिमला वापसी के पश्चात् कहा कि अब हम भाजपा के साथ हैं। विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सदन की कार्यवाही से निष्काषित कर दिया है, बावजूद इसके भाजपा के विधायक सदन के अंदर ही हैं, उन्हें वहां से हटाने के लिए मार्शल बुलाए गए हैं। इस बीच भाजपा की तरफ से राजभवन में राज्यपाल से मिलने के लिए एक बार फिर वक़्त मांगा है। 

'हथियार लेकर आ रहे किसान', किसानों आंदोलन पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद पुल से कूद गया युवक, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -