अब 10% कम होंगे गैस के दाम
अब 10% कम होंगे गैस के दाम
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को प्राकृतिक गैस के मूल्य तय करने के लिए नए फॉर्मूले को अनुमती दे दी है। जिसके साथ ही CNG और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों पर अधिकतम सीमा भी तय की जा चुकी है, जिससे इनकी कीमतें 10 प्रतिशत तक घटने वाली है। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह सूचना भी दे दी है। उन्होंने इस बारें में कहा है कि मंत्रिमंडल ने APM गैस के लिए चार डॉलर प्रति MMBTU के आधार मूल्य को मंजूरी दी है और अधिकतम मूल्य 6.5 डॉलर प्रति MMBTU रखने पर मुहर लगा दी है।

उन्होंने इस बारें में कहा है कि एपीएम गैस के रूप में जानी जाने वाली पारंपरिक या पुराने इलाकों से उत्पादित प्राकृतिक गैस को अब अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे अधिशेष देशों की तरह कच्चे तेल के मूल्यों जोड़ा जाने वाला है। पहले इनका मूल्य निर्धारण गैस कीमतों के आधार पर हो रहा था।

इस फैसले के उपरांत एक अप्रैल से APM गैस की कीमत भारतीय बास्केट में कच्चे तेल के दाम का 10 फीसद होगी। हालांकि, यह कीमत 6.5 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश ताप इकाई (MMBTU) से अधिक नहीं होगीनहीं होने वाली। मौजूदा गैस कीमत 8.57 डॉलर प्रति MMBTU है।

फिर काल बन रहा है कोरोना! 24 घंटे में सामने आए इतने मामले

जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित कर किया युवती से दुष्कर्म

AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलवाने अदालत पहुंचे केजरीवाल, कोर्ट बोली- 13 अप्रैल तक फैसला ले चुनाव आयोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -