अब इस राज्य का बदलेगा नाम! पूर्व CM ने दिया बड़ा बयान
अब इस राज्य का बदलेगा नाम! पूर्व CM ने दिया बड़ा बयान
Share:

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ में अब जगहों के नाम परिवर्तित करने को लेकर राजनीति आरम्भ हो गई है। दरअसल, नवा रायपुर में जितने भी चौक-चौराहे एवं सड़कें हैं, उसके नामकरण की तैयारी में राज्य सरकार है। इसी को लेकर हंगामा मच रहा है। इस बारे में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन स‍िंह ने कांग्रेस को चेताया है हमारी सरकार वापस आते ही फ‍िर से नाम परिवर्तित कर द‍िए जाएंगे। 

छत्तीसगढ़ के चौक-चौराहों एवं सड़कों के नामकरण को लेकर लंबे वक़्त से सियासत होती रही है। अब एक बार फिर छत्तीसगढ़ में इस सियासत ने नया रूप ले लिया है। दरअसल, नवा रायपुर में जितने भी चौक-चौराहे एवं सड़कें हैं, उसके नामकरण की तैयारी में राज्य सरकार है। इसे लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि सरकार चाहे जितना भी नाम रख ले यो बदल ले, कोई फर्क नहीं पड़ता। जितने भी नाम को बदलने का षड्यंत्र किया जा रहा है, आने वाले 2023 में वो वापस उन्हीं महापुरुषों के नाम पर होगा। वहीं कांग्रेस, रमन सिंह के बयान पर पलटवार कर रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि रमन सिंह अतिवादी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नामों को परिवर्तित करने का काम भाजपा ही करती है। 

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, गहलोत-पायलट को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

PM मोदी के बाद झारखंड को लेकर सिंधिया ने किए ये बड़े ऐलान

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को झटका, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खिमी राम ने थामा कांग्रेस का दामन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -