अब भारत-पाकिस्तान की सीजफायर का जिम्मा स्वीडन के जनरल गुस्ताफ पर
अब भारत-पाकिस्तान की सीजफायर का जिम्मा स्वीडन के जनरल गुस्ताफ पर
Share:

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर स्थित भारत-पाकिस्तान सीजफायर लाइन की निगरानी का जिम्मा अब स्वीडन की मिलिट्री के उच्च स्तरीय सैन्य अधिकारियों को दी गई है। संयुक्त राष्ट्र के मिशन का नया प्रमुख मेजर जनरल गुस्ताफ लोदिन को बनाया गया है। मेजर गुस्ताफ स्वीडन आर्मी में लॉजिस्टिक एक्सपर्ट थे।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने उन्हें भारत-पाकिस्तान में चल रहे यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री ऑब्जर्वर ग्रुप (UNMOGIP) का प्रमुख नियुक्त किया गया। मेजर गुस्ताफ को घाना के मेजर जनरल डेलाली जॉनसन साकी की तगह लाया गया है।

साकी का कार्यकाल 2 जुलाई को पूरा होने वाला है। हांला कि भारत हमेशा से कहता आया है कि ऑब्जर्वर ग्रुप अपना महत्व खो चुका है, क्यों कि शिमला समझौता और लाइऩ ऑफ कंट्रोल के कारण यह महत्वहीन हो गया है।

इस साल 31 मार्च तक UNMOGIP के 44 सैन्य पर्यवेक्षक, 25 अंतरराष्ट्रीय असैन्य कर्मी और स्थानीय असैन्य स्टाफ के 47 सदस्य थे। पर्यवेक्षक समूह को संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट से पैसा मिलता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -