हर रोज़ हो रहे गीता को लेकर दावे
हर रोज़ हो रहे गीता को लेकर दावे
Share:

आगरा: गलती से पाकिस्तान चली गई और अब भारत लौटी गीता को लेकर आया ईधी फाउंडेशन इन दिनों भारत के भ्रमण पर है। फाउंडेशन के सदस्यों ने आगरा पहुंचने पर ताजमह देखा। ईधी फाउंडेशन के 5 सदस्यों ने गुरूवार को ताज का अवलोकन किया। मगर उनके साथ इस सफर में गीता नहीं थी। दरअसल वह तबियत खराब होने के चलते ईधी फाउंडेशन के लोगों से मिलने नहीं पहुंची। हालांकि गीता को लेकर अब एक नए शख्स ने दावा किया है। 

उसका कहना है कि गीता उसकी बेटी सविता है। दरअसल उत्तरप्रदेश के प्रतापढ़ में निवास करने वाले रामराज ने कहा है कि गीता उसकी बेटी है। रामराज की पत्नी अनारकली ने भी यही बात कही है। उल्लेखनीय है कि गीता को सरकार द्वारा इंदौर भेज दिया गया है। जहां वह मूक - बधिर संगठन में रह रही है। दूसरी ओर अलीगढ़ में भी एक परिवार द्वारा गीता को लेकर दावा किया गया है।

जिसमें उन्होंने कहा कि परिवार के प्रमुख बहल सिंह ने गीता को देखा। वे बहुत खुश हो उठे। उनका कहना है कि उनकी यह पांचवी संतान है। उसका नाम डबली है। इसे लवली भी कहा जाता था। उल्लेखनीय है कि बिहार में भी महतो परिवार द्वारा गीता को अपनी बेटी बताया गया था। गीता के भारत आने पर उसका डीएन टेस्ट किया गया लेकिन गीता ने बिहार के महतो परिवार की बेटी होने की बात से इंकार कर दिया और परिवार को नहीं पहचाना। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -