अब चार धाम की यात्रा करना होगा और भी आसान, आज ही डाउनलोड करें Koo App
अब चार धाम की यात्रा करना होगा और भी आसान, आज ही डाउनलोड करें Koo App
Share:

इस बार चार धाम यात्रा की शुरुआत बेहद पावन दिन पर होने जा रही है। मंगलवार 3 मई 2022 को अक्षय तृतीया के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा भी शुरू होने वाली है। वहीं, स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, कू ऐप ने चार धाम यात्रा के महत्व को समझते हुए एक अद्भुत और अनोखी पहल को शुरू कर दिया है, जो वाकई में सराहनीय है। कू ऐप द्वारा इंडिया स्पिरिचुअल जर्नी के माध्यम से अब आप चार धाम यानी गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर पाएंगे।

कल से खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट: श्री यमुनोत्री मंदिर समिति यमुनोत्री धाम के सचिव सुरेश उनियाल ने सोशल मीडिया ऐप KOO के माध्यम से कहा कि जय श्री यमुने, बैसाख शुक्ल अक्षय तृतीया 3 मई अभिजीत मुहूर्त अमृत योग रोहिणी नक्षत्र में यमुनोत्री धाम में मां यमुना जी के कपाट श्रध्दालुओं के लिए खोले जाने वाले है। इसी दिन मां यमुना जी की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ खरसाली से सुबह 8.30 बजे कर्क लग्न में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करने वाली है।  

 

Koo App
जय श्री यमुने, बैसाख शुक्ल अक्षय तृतीया ३ मई अभिजीत मुहूर्त अमृत योग रोहिणी नक्षत्र में यमुनोत्री धाम में माँ यमुना जी के कपाट श्रध्दालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे इसी दिन माँ यमुना जी की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ खरसाली से सुबह ८,३० बजे कर्क लग्न में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। सुरेश उनियाल सचिव श्री यमुनोत्री मंदिर समिति यमुनोत्री धाम - Shri Yamunotri Mandir Samiti Yamunotri Dham (@shriyamunotrimandirsamiti) 26 Apr 2022

KOO के जरिए श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिलेगी पल-पल की जानकारी: इस प्रकार, चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु अब घर बैठे ही भगवान के दर्शन भी कर पाएंगे। श्रद्धालुओं को कू ऐप के माध्यम से हाल ही में ऑनलाइन यात्रा की सुविधा उपलब्ध की जा चुकी है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए श्रद्धालु 24 घंटे पल-पल की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। इन जानकारियों में श्रद्धालुओं को चारों धाम के पूजा-पाठ और यहाँ होने वाली सुबह से शाम तक की लाइव आरती के दर्शन सरलता से उपलब्ध हो सकते है।

इस तरह मिलेगी जानकारी: कू ऐप का उपयोग करने के लिए एंड्रॉइड यूज़र्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर पांएगे। वहीं, iOS यूज़र्स इसे ऐप स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे। एप्लीकेशन को ओपन करके भाषा का चुनाव करने के उपरांत आपको इसे अपने मोबाइल नंबर से वेरिफाई करना पड़ेगा। जिसके उपरांत आप चारों धाम को फॉलो कर सकते हैं और पल-पल की जानकारी प्राप्त सकते हैं। जिसके साथ-साथ आप पोस्ट को लाइक-शेयर और अपने कमेंट भी दे सकते हैं। तो देर किस बात की, आज ही कू ऐप पर चारों धाम के दर्शन लाभ प्राप्त करें।

यदि आपके फ़ोन में भी आ गया है वायरस तो अपनाएं ये ट्रिक

सामने आए Google के ऐसे टॉप-5 सीक्रेट, जिनके बारें में नहीं जानते होंगे आप

अब गर्मी में ट्रेवल करना होगा और भी आसान, अमेज़न ने पेश की एयर कंडीशनिंग जैकेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -