'अब मुख्यमंत्री घर पर नही बैठेंगे...', फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर हमला
'अब मुख्यमंत्री घर पर नही बैठेंगे...', फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर हमला
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर जमकर हमला किया है। फडणवीस ने इस बार BMC चुनाव जितने का दावा किया तथा विपक्ष पर हमला बोला। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर हमला करते हुए कहा, "अब सीएम घर पर नही बैठेंगे, और ना ही आप लोगों को बैठने देंगे। इस बार BMC पर भाजपा एवं शिवसेना का भगवा लहराएगा मगर असली शिवसेना का, जोकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में है। हमने पिछली बार भी अपना मेयर बना सकते थे, हमने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एमएमआर रीजन में 3 लाख करोड़ का काम आरम्भ किया। वहीं 3 महिने के भीतर धरावी पुनर्विकास पर काम होगा।" 

आगे उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "हमें मुंबई विकास लीग आरम्भ करना है। हमें आने वाले महीनों में बहुत मेहनत करना है। (मुंबई महानगर पालिका चुनाव को लेकर) मुंबई महानगर पालिका इस समय भ्रष्टाचारियों से भरा हुआ है। हमें इन लोगों से मुंबई महानगर पालिका को मुक्त करवाना है। आम लोगों के लिए मुंबई महानगर पालिका में कभी कोई काम नहीं किया गया। जैसे-जैसे चुनाव समीप आता है, वैसे-वैसे एक डायलॉग फिक्स होता है कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का षड्यंत्र। कौन मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कट रहा है?"
 
उन्होंने कहा, मुंबई को महाराष्ट्र से अलग किसी का बाप भी नहीं कर सकता है। बाला साहेब ठाकरे के ख्वाब को पूरा करने का काम भाजपा करेगी।" फडणवीस ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम नहीं लेते हुए कहा, आप दिल्ली के सामने झुके सोनिया गांधी के सामने झुके, हम महाराष्ट्र के विकास के लिए दिल्ली जायेंगे। वहीं मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा में कसीदे पढ़े हैं। एक समारोह में आशीष शेलार ने फडणवीस की तुलना बॉलीवुड़ एक्टर अमिताभ बच्चन से कर दी। शेलार ने कहा देवेंद्र फडणवीस पर अमिताभ बच्चन के फिल्म का डायलोग एक दम फिट बैठता है। "हम जहां खड़े होते हैं लाइन वहीं से शुरु होती है" देवेंद्र फडणवीस आप जहां खड़े होते हैं। लाइन वही से शुरू होती है।

राहुल गांधी ने बांधे CM बघेल की तारीफों के पूल, कही ये बड़ी बातें

'दरी बिछाने का काम भी करूंगा', आखिर क्यों CM शिवराज ने दिया ये बड़ा बयान?

गौतस्करी मामला: TMC नेता अनुब्रत मंडल को बेल या जेल ? आज CBI कोर्ट में होगी सुनवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -