ISL 2015 :  नॉर्थईस्ट यूनाईटेड ने मुंबई सिटी को 2-0 से दी करारी शिकस्त
ISL 2015 : नॉर्थईस्ट यूनाईटेड ने मुंबई सिटी को 2-0 से दी करारी शिकस्त
Share:

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड FC ने दोनों हाफ में 1-1 गोल दागते हुए इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में मुंबई सिटी FC को बीते दिन यानि कि शुक्रवार को 2-0 करारी हार का सामना कराया।  नॉर्थईस्ट यूनाईटेड FC की ओर से ब्रूनो हेररो ने 41वें मिनट में पेनल्टी किक पर पहला गोल दागा जबकि डियोमान्सी कमारा ने 85वें मिनट में दूसरा गोल करके अपनी टीम को अंक क्रम में चौथे पायदान पर ले जाने में अहम भूमिका अदा निभाई है। 

इस बेहतरीन जीत से नॉर्थईस्ट यूनाईटेड FC के 11 मैच में 16 अंक हो गए हैं। इससे पहले हुए मुकाबले में में FC गोवा के द्वारा  7-0 की करारी का सामना करने वाली मुंबई सिटी की यह लगातार दूसरी और कुल पांचवीं हार है। उसके 11 मैचों में 12 अंक हैं और वह छठे पायदान पर है। 

मुंबई ने शुरुआत में गोल करने की कोशिश की लेकिन वह नॉर्थईस्ट के सामने नाकाम साबित हुआ और प्रतिद्वंदी टीम बढ़त बनाने में सफल रही। रावलिसन ने कमारा को बॉक्स के भीतर गिरा दिया था जिसकी वजह से नॉर्थईस्ट यूनाईटेड FC को पेनल्टी मिली। हेररो ने इस पर गोल को दागने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नॉर्थईस्ट मध्यांतर तक 1-0 से आगे था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -