FIFA World Cup 2022 की क्लोजिंग सेरिमनी में धमाकेदार रहा नोरा का डांस
FIFA World Cup 2022 की क्लोजिंग सेरिमनी में धमाकेदार रहा नोरा का डांस
Share:

FIFA World Cup 2022 की क्लोजिंग सेरिमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। जी दरअसल बीते रविवार को फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच था जो अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला गया। इस दौरान मैच से ठीक पहले नोरा फतेही ने Balqees, Rahma Riad और Manal को उनके सॉन्ग Light The Sky की परफॉर्मेंस के दौरान जॉइन किया। जी हाँ और ब्लैक आउटफिट में नोरा का अंदाज बेहतरीन दिखा। वैसे FIFA World Cup में नोरा फतेही की परफॉर्मेंस का ये वीडियो अगर आप मिस कर गए हैं तो आप उस वीडियो को यहां देख सकते हैं। वर्ल्ड कप में नोरा फतेही की परफॉर्मेंस इसके सबसे यादगार लम्हों में से एक रही। जी हाँ और आप देख सकते हैं एक वीडियो में नोरा फतेही Light The Sky गाती और इस पर डांस करती नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अब इस समय सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं। इसे देख एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'क्लोजिंग सेरिमनी में नोरा फतेही को परफॉर्म करते देखना आंखों को सुकून देने वाला था।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'नोरा फतेही वो शख्सियत है जिसने कतर 2022 में क्लोजिंग सेरिमनी के दौरान सभी के दिल चुरा लिए।' इसी के साथ एक शख्स ने लिखा- नोरा और दीपिका इस इवेंट की जान रहीं। इसी तरह ढेरों यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@nooraafan)

अर्जेंटीना बनी फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन, PM मोदी से लेकर राहुल गांधी तक ने दी बधाई

अब क्लोजिंग सेरिमनी की बात करें तो FIFA World Cup 2022 का हिस्सा बनने को लेकर नोरा फतेही पहले भी एक इमोशनल नोट लिख चुकी हैं। जी हाँ और इस नोट में उन्होंने लिखा था- ''जिस पल आप वर्ल्ड कप स्टेडियम में अपनी आवाज सुनते हैं ये कितना जीवंत महसूस कराने वाला अहसास था। ये मेरे लिए किसी मील के पत्थर से कम नहीं है।''

क्या फाइनल में जीत के बाद मेसी बढ़ा देंगे अपनी फीस..?

अर्जेंटीना की जीत पर गदगद हुए बॉलीवुड स्टार्स, शाहरुख़ से लेकर अनुपम खेर तक ने दी बधाई

फाइनल में हार के बाद भड़क उठा फ्रांस, फैन्स ने फूंकी गाड़ियां तो पुलिस ने कर दिया ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -