नूर हसन ने ब्लेड से काट डाला सावित्री का गला, खेत में पड़ा मिला था नग्न शव
नूर हसन ने ब्लेड से काट डाला सावित्री का गला, खेत में पड़ा मिला था नग्न शव
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में नूर हसन ने शेविंग ब्लेड से गला काटकर एक हिंदू महिला का क़त्ल कर दिया। महिला की लाश गन्ने के खेत में नग्नावस्था में बरमाद हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला उधमसिंह नगर जिले के अंतर्गत आने वाले कनौरा गाँव का है। यहाँ सोमवार (29 मई, 2023) को गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ था।

महिला के गले पर काटने के निशान पाए गए थे और दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मृतका के पति ने ठेकेदार नूर हसन पर हत्या का शक जाहिर किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक महिला नूर हसन के यहाँ काम करती थी। मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने संदेह के आधार पर ठेकेदार नूर हसन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में नूर हसन क़त्ल की बात से इनकार करता रहा। किन्तु, जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। 

पुलिस अधीक्षक (SP) अभय प्रताप सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि नूर हसन ने ही महिला की हत्या की थी। मृतका उसके यहाँ मजदूरी करती थी और दोनों के बीच बीते आठ वर्षों से नाज़ायज़ संबंध थे। नूर हसन ने पुलिस को बताया है कि उसके और सावित्री के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसने महिला को धक्का दे दिया। इससे सिर में चोट लगने से उसकी की जान चली गई। इसके बाद उसने हत्या को दूसरा रूप देने के लिए शेविंग ब्लेड से महिला का गला काट शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। 

बेटे की हत्या की धमकी देकर मोहम्मद हुसैन ने किया महिला का रेप, दरगाह ले जाकर उतरवा लिए गहने और पहना दिया ताबीज़

'हिन्दू लड़कियों से मन भरने पर हम उन्हें काट देते हैं..', दिल्ली पुलिस का 'लव जिहादी' कांस्टेबल वसीम, बोलता था- श्रद्धा जैसा हाल कर दूंगा..

कैफ, आशिक, फारूक ने किया 15 वर्षीय लड़की का गैंगरेप, मरने के लिए कुँए में फेंका, मरते-मरते दरिंदों के नाम बता गई पीड़िता

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -