वकील रजनीश चोपड़ा ने धोनी के खिलाफ अदालत का आदेश 'गलत' बताया
वकील रजनीश चोपड़ा ने धोनी के खिलाफ अदालत का आदेश 'गलत' बताया
Share:

नई दिल्ली : भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आंध्र प्रदेश में अदालत से कभी किसी भी प्रकार का कोई समन नहीं मिला जिसको नजरअंदाज करने का उन पर आरोप लगाया गया है। यह दावा आज महेंद्र सिंह धोनी के वकील रजनीश चोपड़ा ने किया और उन्होंने कहा की भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट ‘गलत’ है।

बिज़नेस मैगज़ीन के कवर पेज पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भगवान विष्णु के रूप छापे जाने के विरुद्ध हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। बता दे कि अनंतपुर हाईकोर्ट ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें 25 फरवरी को अदालत में पेश होने का आदेश जारी किया है।

महेंद्र सिंह धोनी के वकील चोपड़ा ने अपने बयान में कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी न्यायपालिका का पूर्ण रूप से सम्मान करते हैं लेकिन सच में धोनी को फिलहाल इस केस से संबंध में निजी तौर पर कभी कोई समन नहीं मिला, इसलिए यह आदेश गलत प्रतीत होता है।’’

अभी हाल फिलहाल भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी टीम इंडिया के साथ में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हुए है जहां पर भारतीय टीम 5 वनडे और 3 टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ में खेलने वाली हैं। तथा टीम इंडिया व ऑस्ट्रेलिया के बीच यह दौरा 31 जनवरी तक चलने वाला है। गौरतलब है कि यह पूरा ही मामला कुछ इस प्रकार है कि साल 2013 में बिज़नेस टुडे मैगज़ीन में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विष्णु रूप में दिखाने और उन्हें ‘गॉड ऑफ बिग डील्स’ का है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -