नोएडा: होंडा कंपनी के कर्मचारियों को रोडवेज की बस ने कुचला, 4 की मौत, 3 घायल
नोएडा: होंडा कंपनी के कर्मचारियों को रोडवेज की बस ने कुचला, 4 की मौत, 3 घायल
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में गुरुवार (9 फ़रवरी) को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। होंडा कंपनी के कर्मचारियों को रोडवेज की बस ने रौंद डाला। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह हादसा उस वक़्त हुआ, जब कर्मचारी शिफ्ट खत्म कर घर जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया, यहां उनकी नाजुक हालत के मद्देनज़र उपचार के लिए दिल्ली रैफर कर दिया गया। घटना के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से भाग निकला और बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा सेंट्रल के एडीशनल DCP विशाल पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया है कि देर रात लगभग 11.30 बजे थाना बादलपुर क्षेत्र में होंडा कंपनी के कर्मचारी शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे। उसी वक़्त दादरी से नोएडा जा रही रोडवेज बस ने इन्हें रौंद डाला। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। विशाल पांडेय ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया है कि हादसे के मृतकों की शिनाख्त संकेश्वर कुमार, मोहरी कुमार, सतीश और गोपाल के रूप में की गई है। वहीं अनुज, धर्मवीर और संदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिवार वालों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया है। पुलिस बस चालक की खोजबीन कर रही है।

'मस्जिदों में जा सकती हैं महिलाएं, लेकिन...', सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का हलफनामा

क्या हिंडनबर्ग ने मुनाफा कमाने के लिए अडानी के खिलाफ रची साजिश ? सुप्रीम कोर्ट में खुलेंगे राज़

राहुल गांधी का दावा फिर निकला 'झूठा' ! जिसने अडानी को बेचा एयरपोर्ट, पढ़ें उस GVK ग्रुप का बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -