संघ नहीं करेगा गणवेश में बदलाव, नेकर ही पहनेंगे युवा स्वयंसेवक
संघ नहीं करेगा गणवेश में बदलाव, नेकर ही पहनेंगे युवा स्वयंसेवक
Share:

रांची : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा अपने गणवेश में बदलाव किए जाने का निणर्य लिया जाना था। मगर अब इस बारे में निर्णय लिया गया है। आरएसएस द्वारा अपने गणवेश में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा हाल ही में रांची में बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा गणवेश में बदलाव किए जाने की बात कही थी। दरअसल स्वयंसेवकों द्वारा कहा गया था कि वर्तमान दौर के अनुसार नेकर के स्थान पर फुल पेंट का उपयोग गणवेश में किया जाए। मगर संघ द्वारा ड्रेस कोड में बदलाव से इंकार कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1940 से ही संघ का गणवेश इस तरह का चल रहा है हालांकि वर्ष 2010 में इसमें आंशिक बदलाव किया गया था। जिसमें केनवास बेल्ट के स्थान पर लेदर बेल्ट को शामिल कर दिया गया। हालांकि अब फिर से गणवेश में बदलाव की मांग उठी और नेकर के स्थान पर पेंट अपनाए जाने की मांग युवा स्वयंसेवकों ने की जिसे खारिज कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि संघ के गणवेश में बदलाव को अमल में लाने के लिए दो वर्ष का समय लग गया था। हालांकि संघ के गणवेश को खाकी रंग और हाफ पेंट से बदले जाने की मांग पहले भी कई बार की गई लेकिन संघ ने इसमें बदलाव का विचार करने के बाद इसमें बदलाव को स्वीकार नहीं किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -