नीतीश ने लिखा पांच पन्नों का पत्र
नीतीश ने लिखा पांच पन्नों का पत्र
Share:

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई है। उन्होंने नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़ियो को अपनी मांग के संदंर्भ में पांच पन्नों का पत्र लिखा है। इसमें नीतीश ने कहा है कि यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाता है तो निश्चित ही राज्य का बेहतर विकास हो सकेगा। उन्होंने यह भी तर्क दिया है कि बिहार पिछड़ा राज्य है, इसलिये इसे विशेष राज्य का दर्जा देने के लिये गंभीरता से विचार विमर्श किया जाये।

हम तो कर रहे है विकास...

नीतीश ने अपने पत्र में राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारी सरकार तो राज्य का विकास करने के लिये काम कर ही रही है, लेकिन यदि केन्द्र सरकार की ओर से विशेष राज्य का दर्जा दिया जाता है तो हमारा राज्य भी देश के अन्य विकसित राज्यों की सूची में शामिल हो जायेगा। नीतीश का कहना है कि विशेष राज्य का दर्जा मिलने के बाद राज्य की न केवल आर्थिक विकास होगा वहीं सामाजिक और पर्यावरण की भी दृष्टि से राज्य गतिशील हो जायेगा। उनका कहना है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जब तक नहीं दिया जायेगा, उनकी नजरों में देश का भी विकास पूरी तरह से नहीं हो सकेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -