छोटी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे नीतीश कुमार
छोटी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे नीतीश कुमार
Share:

पटना : बिहार चुनाव में शानदार सफलता के बाद अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारियां कर रहे हैं। इसके लिए राज्य में भी उनका शपथग्रहण समारोह होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा इंतजाम भी कड़े रखे गए हैं और कार्यक्रम को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद नीतीश अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ चर्चा कर राज्य विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं।

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि खबर है कि आरजेडी और कांग्रेस द्वारा अपनी ओर से मंत्रियों की सूची देने में देरी की जा रही है ऐसे में छोटी कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित रहेंगे। जेडीयू द्वारा अपने विधायक दल के नेता के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। वैसे महागठबंधनखेमा राज्य में अपनी सरकार बनने से बेहद उत्साहित है। जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीएम नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण देने के लिए वे स्वयं जाऐंगे। केजरीवाल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जरूर पहुंचेंगे। उन्हें औपचारिकतावश निमंत्रण देना शेष है।

बिहार चुनाव के परिणामों के बाद भारतीय जनता पार्टी में जमकर विवाद हुआ। हार को लेकर जिम्मेदारियां तय किए जाने की बातें सामने आने लगी हैं मगर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कुछ तल्ख होकर बयान दे रहे थे। केसी त्यागी ने इस मसले पर कहा कि भाजपा ने अपने कुछ ही खास लोगों को चुनाव में साथ रखा। अन्य नेताओं को दरकिनार कर दिया गया।

एफटीआईआई के विद्यार्थियों द्वारा महागठबंधन की जीत पर खुशी जताई गई। एफटीआईआई ने इस जीत को सही बताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। माना जा रहा है कि प्रारंभ में नीतीश मंत्रिमंडल को सीमित दायरे में रखा जाएगा। अभी वे कुछ ही मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -