'BJP का काम रोककर चैन की नींद सो रहे हैं नीतीश कुमार', सासाराम हिंसा पर भड़के सम्राट चौधरी
'BJP का काम रोककर चैन की नींद सो रहे हैं नीतीश कुमार', सासाराम हिंसा पर भड़के सम्राट चौधरी
Share:

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सासाराम दौरा रद्द होने के पश्चात् से बिहार की राजनीति का पारा चढ़ गया है। भाजपा निरंतर सासाराम प्रकरण पर नीतीश सरकार को घेर रही है। एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ पता है। सासाराम में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है तथा वो चैन की नींद सो रहे हैं। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रशासनिक नाकामी के चलते शाह की सासाराम रैली रद्द करनी पड़ी। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार तो भाजपा के लोगों को भी काम नहीं करने दे रहे हैं। बिहार दौरे पर आए अमित शाह को भी छुट्टी दे दी है। दोपहर 2 बजे तक आराम ही करेंगे। नीतीश कुमार को कुछ पता नहीं है। जब जब सीएम ऐसे हो तो भला बिहार का क्या होगा। 

शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सासाराम प्रकरण पर राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपा था। तथा उपद्रव की घटना के लिए प्रशासनिक नाकामी एवं नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर शनिवार की शाम पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया। देर शाम उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर बिहार की सियासी गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। गृह मंत्री 34 दिन पहले पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह किसान समागम में सम्मिलित हुए थे। आज नवादा लोकसभा के हिसुआ में भाजपा की रैली होनी है।

इस बच्ची की कहानी सुन गदगद हुए PM मोदी, जानिए क्या है खास?

डोकलाम विवाद के बीच भारत आ रहे भूटान के नरेश, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

हिंदुत्व पर भाजपा को टक्कर देने की तैयारी में कांग्रेस, भगवामय किया कार्यालय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -