शत्रुघ्न को मिला नीतिश का सहयोग
शत्रुघ्न को मिला नीतिश का सहयोग
Share:

पटना : भारतीय जनता पार्टी में अपनी उपेक्षा का अनुभव करने वाले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा हेल्डथ काॅलेज के फैसले से बेहद खुश हैं। दरअसल शासकीय चिकित्सा एवं फिजिकल ट्रेनिंग काॅलेज का नाम परिवर्तित कर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पिता स्वर्गीय भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा के नाम पर कर दिया गया है। इस फैसले को कैबिनेट ने भी हरी झंडी दे दी है। बताया गया है कि BP सिन्हा इस महाविद्यालय के संस्थापक और पूर्व प्राचार्य थे। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सरकार के इस निर्णय को लेकर नीतिश को धन्यवाद दिया। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में नीतिश कुमार और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की भेंट हुई थी। अपने बिहार आने पर शुत्रुघ्न ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से भेंट की थी। जिस की जमकर चर्चा हुई। मामले में यह बात सामने आई है कि FTII संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा गजेंद्र सिंह की नियुक्ति का विरोध किया गया। जिसे लेकर सिन्हा विद्यार्थियों के पक्ष में रहे। मामले में शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा नेतृत्व के मध्य असंतोष सामने आया। हालांकि शत्रुघ्न ने भाजपा छोड़ने की बात नहीं की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -