सभी अंगों का है संविधान में अपना कर्तव्य
सभी अंगों का है संविधान में अपना कर्तव्य
Share:

नई दिल्ली : मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की बात पर टिप्पणी करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि है कि यदि एक्जिक्यूटिव फैल हो जाती है तो फिर सरकार भी असफल होती है। ऐसे में जनता सरकार को बदल सकती है। यही नहीं संविधान में प्रत्येक स्तर पर चर्चा की गई है जिसमें न्यायपालिका, कार्यपालिका और मीडिया के अधिकार और कर्तव्य की बात कही गई है। इस मामले में केंद्रीयमंत्री नीतीन गडकरी ने कहा कि वे सीजेआई का आदर करते हैं। मगर मुझे लगता है कि विभिन्न मसलों पर उन्हें निमंत्रित कर चर्चा करनी चाहिए।

न्यायमूर्ति ठाकुर द्वारा कहा गया था कि सर्वोच्च न्यायालय की किसी भी संस्था के अधिकार क्षेत्र में दखल देने का किसी भी तरह का इरादा नहीं था। दरअसल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने बीते समय टिप्पणी की थी, जिस पर मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस मामले में ठाकुर ने कहा कि न्यायपालिका में किसी भी तरह की ख्वाहिश या फिर प्रयास नहीं किए जा सकते हैं कि वे सरकार का कार्य टेकओवर कर लें।

हुकूमत की पॉलिसी को स्वयं तय कर सकते हैं। इस मामले में टीएस ठाकुर द्वारा कहा गया कि सरकारी मशीनरी से लोग जब निरूत्साहित हो जाते हैं वे जब नाउम्मीद हो जाते हैं तब सुप्रीम कोर्ट अपना धर्म निभाता है। पिछले दिनों केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लेकर टिप्पणी भी की। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश द्वारा कहा गया कि राजनीति को अपनी जवाबदारी निभानी होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -