निशिकांत दुबे ने बताया संसद में किस बात पर हुई थी गहमागहमी?
निशिकांत दुबे ने बताया संसद में किस बात पर हुई थी गहमागहमी?
Share:

नई दिल्ली: दानिश अली-रमेश बिधूड़ी विवाद में नया मोड़ आ गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी सांसद दानिश अली ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को भड़काया था। निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि दानिश अली ने "नीच को नीच नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे" जैसे शब्दों का उपयोग किया था। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को खत लिखा है। इसमें उन्होंने उक्त चर्चा के चलते विभिन्न सदस्यों द्वारा दिए गए बयानों की जांच करने के लिए एक जांच समिति बनाने की मांग की है। इसके साथ ही यह भी जांच करने की मांग की है कि हमारे संविधान के अनुच्छेद 105 का आश्रय लेते हुए अपनी टिप्पणियों के जरिए हमारे नागरिकों को भड़काने में संसद के विभिन्न सदस्य किस हद तक दोषी हैं।”

निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से को लिखे खत  में कहा है कि रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ कुछ बहुत आपत्तिजनक शब्द कहे हैं, जिसकी मैं एक जिम्मेदार जन प्रतिनिधि के तौर पर निंदा करना चाहता हूं। आगे उन्होंने लिखा है कि दानिश अली ने माइक्रोफोन की उपलब्धता के बाद भी अपनी पूरी शक्ति खर्च करके हमारे पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक एवं निंदनीय टिप्पणी की थी। अगर सांसद बिधूड़ी ने अनुचित कार्य किया है, तो मेरे विचार से, दानिश अली समेत अन्य माननीय सदस्यों ने भी समुदायों के बीच दुश्मनी फैलाने में योगदान दिया है।

21 सितंबर को नई संसद में विशेष सत्र का चौथा दिन था। लोकसभा में चर्चा का विषय चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी था। समय था रात के 10 बजकर 52 मिनट। स्पीकर के आसन पर उस समय केरल से कांग्रेस के सांसद के सुरेश बैठे थे। तभी 57 वर्ष के दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी चंद्रयान की सफलता पर बोलना आरम्भ करते हैं। 107 सेकेंड तक तो रमेश बिधूड़ी चंद्रयान की कामयाबी पर बोले, फिर रमेश बिधूड़ी मर्यादा की कक्षा से भटक गए। लोकतंत्र के मंदिर में वह बहुजन समाज पार्टी सांसद दानिस अली के लिए आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने लगे। बता दें कि रमेश बिधूड़ी ने एक मिनट तक निरंतर 11 गालियां दीं थीं।

'माता पार्वती, रानी लक्ष्मीबाई से लेकर चंद्रयान-3 तक..', काशी में पीएम मोदी ने किया 'नारी शक्ति' को नमन

लालबाग के राजा की शरण में पहुंचे अमित शाह, परिवार सहित लिया आशीर्वाद

'2024 तक स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कर देगा भारत..', गुजरात में शुरू हुआ प्लांट, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया भूमि पूजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -