निर्मलजीत सिंह सेखों की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन
निर्मलजीत सिंह सेखों की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन
Share:

भोपाल: कोरोना संकट के बीच आज कई महान विभूतियों की जयंती है। इस बीच आज निर्मलजीत सिंह सेखों की जयंती है, और इसी के चलते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें नमन किया है। MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है- ''1971 के युद्ध में पाकिस्तान में घुसकर उसके विमानों को मार गिराने वाले,परमवीर चक्र से सम्मानित, निर्मलजीत सिंह सेखों जी की जयंती पर कोटिश: नमन, राष्ट्र गौरव व स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले वीर सपूत की गौरव गाथा सदैव युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करेंगी।''

उनके अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ''1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की जयंती पर उन्हें सादर नमन! भारतीय सेना के वीर सपूत सेखों का राष्ट्र प्रेम और बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।'' इसी के साथ मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी एक ट्वीट किया है।

इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ''1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अकेले दम पर श्रीनगर एयरबेस को बचाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन्।'' आप सभी को बता दें कि फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 के हीरो रहे थे। आज ही के दिन सन 1947 को रूरका गाँव, लुधियाना, पंजाब में फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म हुआ था।

'Koo' से डरा 'Twitter', उठाया ये बड़ा कदम

UGC ने जारी किया एकेडमिक कैलेंडर, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में 1 अगस्त से शुरू होंगे एडमिशन

स्विट्ज़रलैंड में बाढ़ से लोगों में मची अफरा- तफरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -