निर्भया की पांचवीं बरसी पर नुक्कड़ नाटक का मंचन
निर्भया की पांचवीं बरसी पर नुक्कड़ नाटक का मंचन
Share:

नोएडा। निर्भया कांड की पांचवी बरसी पर दिल्ली में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह नुक्कड़ नाटक दिल्ली के लोकप्रिय रंगकर्मी अरविंद गौड़ के निर्देशन में किया गया। अस्थिमा थियेटर समूह और नोएडा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में नक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक को कई लोगों ने देखा और उन्होंने उनकी जमकर सराहना की। नोएडा पुलिस ने जानकारी दी कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने हेतु नारी सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है।

पुलिस अधिकारी चाहते थे कि, महिलाओं को जागरूक किया जाए। महिलाओं को सतर्क किया जाए। समूचे विश्व में महिलाऐं, बच्चियों की चर्चा लालन - पालन से लेकर सुरक्षा तक की जा रही है। महिला सुरक्षा को लेकर घर, सड़क, कार्यालय से लेकर बाजार में विभिन्न संगठन, सरकारें व स्वयंसेवी लोग अपनी - अपनी तरह से जागरूकता फैलाने में लगे हैं।

इस आयोजन को लेकर अस्मिता थियेटर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि, रंगमंच केवल मनोरंजन का साधन नहीं है यह तो सामाजिक जागरूकता लाने का हथियार है। यह समूह नुक्कड़ नाटकों का संचालन करता है और ऐसे नाटकों का संचालन करता है जो कि महिला सुरक्षा के मसले पर लोगों को जागरूक कर रहा है।

निर्भया के पांच साल: दरिंदगी में 277 फीसदी का इज़ाफ़ा

निर्भया की पांचवीं बरसी पर नुक्कड़ नाटक का मंचन

निर्भया की 5वीं बरसी,एक लड़की की आबरू अब भी इंसाफ की मोहताज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -