घरेलू वस्तुओ का उपयोग कर आसानी से पाए बेदाग निखरी त्वचा
घरेलू वस्तुओ का उपयोग कर आसानी से पाए बेदाग निखरी त्वचा
Share:

आजकल हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा सुंदर दिखे। चेहरे पर कोई दाग-धब्‍बा न हो। अगर आप भी अपने चेहरे को अगर गोरा तथा दाग-धब्‍बे रहित बनाना चाहती हों, तो अभी से ही उस पर घर में उपलब्‍ध प्राकृतिक सामग्रियों का बना फेस पैक लगाना शुरु कर दें। आज हम आपको बनाना सिखाएंगे एेसे कुछ फेस पैक्‍स जिसे आप किसी भी प्रकार से चेहरे के लिए प्रयोग कर सकती हैं।

- चंदन पाऊडर 
 
इस फेस पैक को किसी भी प्रकार की स्‍किन पर प्रयोग किया जा सकता है। चेहरा गोरा करने के लिए इसमें रोज वॉटर मिला कर मुंह पर लगाएं।
 
-  गाजर 
 
1 गाजर को पीस कर उसका पेस्‍ट बना लें फिर उसमें ताजी दही मिक्‍स करें और चेहरे पर लगा लें। इससे आपके चेहरे का रंग धीरे-धीरे साफ होना शुरु हो जाएगा।
 
- नारियल 
 
यह एक बेस्‍ट चीज है जिसे आप अपने चेहरे के लिए इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इससे तैयार किया हुआ फेयरनेस पैक लगाने से चेहरा टोन और मुलायम होता है।
 
- पपाया 
 
 अपने चेहरे का रंग निखारने के लिए पपीता का इस्तेमाल कर सकती है। पपीते को थोड़ी सी दही के साथ मिक्‍स कर के चेहरे के लिए फेयरनेस पैक बनाया जा सकता है।
 
- नींबू

 
ब्‍लीचिंग के लिए नींबू का प्रयोग किया जाता है। इसे लगाने से भी चेहरे का रंग निखरता है। इसे सीधे लगाएं या फिर किसी पैक में मिला कर लगाएं। 
 
- आलू
 

आलू को छील कर घिस लें और चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर मुंहासों के दाग भी गायब हो जाएंगे और चेहरा भी दमक जाएगा।
 
- टमाटर
 
टमाटर के पल्‍प को लगाने से तुरंत ही फर्क देखने को मिलता है। इसे थोडे़ से नींबू के रस के साथ आजमाइए। यह संवेदनशील त्‍वचा के लिए भी काफी अच्‍छा है।
 
- बादाम
 
कुछ बादाम को रातभर के लिए पानी में भिगो दें फिर उसे छील कर पीस लें और उसे शहद के साथ मिक्‍स करें। अब इसे चेरहे पर लगा लें और कुछ देर के बाद चेहरे को धो लें।
 
- बेसन
 
 
अगर आपको हफ्तेभर में गोरा बनना है तो बेसन, हल्‍दी और मलाई का फेस पैक लगाइए।
 
-  मिंट 
 

यह त्‍वचा को ठंडक पहुंचाता है। पुदीने की पत्‍तियों का फेस पैक लगाने से पोर्स खुलते हैं, जिससे रंग निखरता है।
 
- केला
 
केले को मैश कर के उसमें थोड़ी सी मलाई मिलाएं और चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें।
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -