दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश, आधी रात पीड़िता के घर पहुंचे निहंग और...
दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश, आधी रात पीड़िता के घर पहुंचे निहंग और...
Share:

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में 26 जनवरी को एक महिला को किडनैप कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को महिला के घर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया था। इसके बाद भी सोमवार रात लगभग11 बजे पंजाब से 100-150 निहंग सिख कस्तूरबा नगर पहुँच गए, यहाँ उन्होंने पीड़िता को तलवार भेंट की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और निहंगों को वापस लौटाया। वहीं, सोशल मीडिया पर पीड़ित महिला के सिख होने की बात कह इस मामले को मजहबी रंग दिया जा रहा है।

 

वायरल वीडियो में एक निहंग, पीड़िता के पिता के सिर पर पगड़ी बाँधता हुआ भी  नज़र आ रहा है। उनके घर की दीवार पर एक निहंग ने लिखा कि, 'सिख कौम जिहादी आ, बदला लावेगी (सिख समुदाय जहां भी रहेगा, वहाँ बदला लेगी)। वहीं, पीड़िता की बहन का कहना है उनका परिवार हिंदू है, ना की सिख। वहीं, दिल्ली पुलिस ने Twitter पर बयान जारी करते हुए कहा है कि उन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए गए हैं, जिन्होंने इस घटना को धार्मिक रंग देने की कोशिश की है। दिल्ली पुलिस ने लिखा कि, शाहदरा अपहरण एवं यौन हिंसा मामला। भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में विवेक विहार थाने में 2 FIR दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस महिलाओं के प्रति अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है।

बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 31 जनवरी को Twitter पर विक्टिम की पहचान सार्वजनिक न करने और उनके संबंध में भ्रामक जानकारी न फैलाने की अपील की थी। इस मामले में जिन लोगों ने भी अफवाह फैलाई है, उनकी शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पूरे दिन जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम खुद विवेक विहार इलाके में तैनात रहे और हालात को देखते हुए पुलिस ने पूरे कस्तूरबा नगर इलाके की नाकाबंदी कर वहां धारा-144 लगा दी। वहीं, जिले के वरिष्ठ पुलिस अफसर धारा-144 लगने की बात से मना कर रहे हैं।

बता दें कि आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म, शारीरिक हमला, यौन हमला और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवम्बर 2021 में आरोपित पक्ष के परिवार से एक नाबालिग लड़के ने पीड़िता से एकतरफा प्यार में नाकामी के बाद ख़ुदकुशी कर ली थी। पीड़िता पर हमला और उसके साथ किया गया कृत्य उसी का बदला लेने के लिए किया गया था। इस पूरे घटनाक्रम में अब तक कुल 11 आरोपित अरेस्ट कर लिए गए हैं। जिसमे 9 महिलाएँ भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपितों में 2 नाबालिग भी हैं। पीड़िता की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। 

17 लाख देकर दुल्हन लाया था शख्स, शादी के 15 दिन बाद ही हो गई फरार

एसीबी ने दो वरिष्ठ जेल अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

केरल: आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -