केमिकल मिलाकर ड्रग्स बना रहे थे नाइजीरियाई नागरिक, अचानक हो गया ब्लास्ट और...
केमिकल मिलाकर ड्रग्स बना रहे थे नाइजीरियाई नागरिक, अचानक हो गया ब्लास्ट और...
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के वेस्ट कमल विहार में एक घर में खतरनाक विस्फोट हो गया। इस धमाके में चोटिल हुए दो नाइजीरियन नागरिकों की उपचार के चलते मौत हो गई। कहा जा रहा है कि नाइजीरियन नागरिक किराए का घर लेकर उसमें नशे का सामान बनाने का काम कर रहे थे। इस के चलते ही खतरनाक धमाका हो गया। फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। इस मामले की खबर नाइजीरियाई दूतावास को भी दी गई है।

पुलिस के अनुसार, नाइजीरियाई मूल के 4 नागरिक 10 फरवरी को वेस्ट कमल विहार के एक फ्लैट में किराए पर रहने के लिए आए थे। इसमें क्रिस्टन एवं कंबरी नाम की महिलाएं भी थीं। इन दोनों का दिसंबर तक का वीजा था। 24 फरवरी की रात इस फ्लैट में एक धमाका हुआ तथा फिर खतरनाक आग लग गई, जिसमें दो लोग बुरी तरह झुलस गए। किन्तु इतना कुछ होने के बाद भी आसपास के लोग एवं स्वयं इन्होंने ना तो पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया तथा ना ही किसी को मामले की खबर दी। दोनों चोटिल व्यक्तियों को किसी प्रकार एक जानकार के घर उत्तम नगर ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ते देख उन्हें एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उन्हें भर्ती कर उनका उपचार आरम्भ किया गया। चिकित्सालय में चोटिल व्यक्तियों का एड्रेस उत्तम नगर का बताया गया था, इसलिए चिकित्सालय की ओर से उत्तम नगर थाने को पूरे मामले की जानकारी दी गई। मगर दुर्घटना बुराड़ी में हुई थी, इसलिए मामला बुराड़ी थाने में ट्रांसफर हो गया। अभी पुलिस तहकीकात कर ही रही थी कि तभी दोनों नाइजीरिया नागरिकों की मौत की खबर आ गई।

 बुराड़ी थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की तहकीकात आरम्भ की। तहकीकात में सामने आया कि मकान के मालिक नफीस का बंगाली कॉलोनी में एक मकान है। बंगाली कॉलोनी के ही एक व्यक्ति ने नाइजीरिया नागरिकों की मुलाकात नफीस से करवाई एवं वेस्ट कमल विहार का यह सुनसान क्षेत्र वाला घर उन्हें किराए पर दिलवा दिया। जानकारी निकलकर सामने आई की घटना के समय मृतक एवं उनके दो दोस्त नशे का कुछ सामान बना रहे थे, जिसमें केमिकल डालते वक़्त धमाका हो गया तथा किराए के घर में आग लग गई। फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। घटना की रात का CCTV फुटेज भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने नाइजीरियाई दूतावास को भी घटना की खबर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

'हथियार लेकर आ रहे किसान', किसानों आंदोलन पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद पुल से कूद गया युवक, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -