गुजरात पहुंचे न्यूसी, आश्रम में घूमते रहे जूते
गुजरात पहुंचे न्यूसी, आश्रम में घूमते रहे जूते
Share:

अहमदाबाद : रिपब्लिक आॅफ मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी अपने दो दिवसीय गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान न्यूसी गांधी आश्रम पहुंच चुके हैं। आश्रम के बाहर उनके सहायक द्वारा जूते उतारकर हाथ में रख लिए गए। उनका सहायक जूते हाथ में लेकर आश्रम में उनके साथ घूमता रहा। मामले में यह जानकारी सामने आई है कि आश्रम में प्रवेश करने से पूर्व जूते बाहर रखने की बात कही गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में न्यूसी गुजरात की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल से भेंट की। आनंदीबेन पटेल से गुजरात के गतिशील विकास की सफलता की जानकारी हासिल की। इस दौरान यह बात सामने आई कि न्यूसी और देश का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल गुजरात में गतिशील विकास की प्रत्यक्ष अनुभूति करने के साथ निरीक्षण करने के लिए गुजरात पहुंचा।

इस दौरान न्यूसी ने कपास के उत्पादन, बंदरगाह के विकास, शिक्षा और कौशल विकास के साथ अन्य क्षेत्रों को लेकर कौतूहल दर्शाया। वे यहां किए गए कार्यों को जानने के लिए उत्सुक नज़र आए। गुजरात द्वारा कपास और फेबरिक टेक्सटाईल के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त की। इस दौरान न्यूसी को राज्य में संचालित होने वाले पीपीपी प्रोजेक्ट की जानकारी भी दी गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -