विश्वास को विश्वास, कहा-  उत्तराखंड में बनेगी AAP की सरकार
विश्वास को विश्वास, कहा- उत्तराखंड में बनेगी AAP की सरकार
Share:

देहरादून : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और कवी कुमार विश्वास ने उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया है। साथ ही साथ उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशान साधा है। विश्वाश ने दवा करते हुए कहा की उत्तराखंड में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने दिल्ली और बिहार का जिक्र करते हुए कहा की जनता ने भाजपा व कांग्रेस को नकार दिया है।

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए विश्वास ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले हमारी तुलना नक्सलियों से करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में जीत के बाद हमें चाय पर बुलाया। जानकारी दे की देहरादून में आप के पहले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमार विश्वाश ने BJP और कांग्रेस पर प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का आरोप लगाया। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि हमें 70 के अखाड़े (दिल्ली और उत्तराखंड विधानसभा में 70-70 सीटें हैं) में उतरने का अच्छा अनुभव है।

स्वयं को उत्तराखंड का नागरिक दर्शाते हुए कुमार ने कहा कि 2007 में मैंने हरिद्वार में मकान खरीद लिया था। इस कारण मैं उत्तराखंडी भी हूं। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी के मसले पर उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनी तो जनता की राय से यह मसला हल किया जाएगा। हरिद्वार में मीडिया से चर्चा करते हुए केजरीवाल और लालू के गले मिलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सामाजिक शिष्टाचार बताया। विश्वाश ने कहा कि अरविंद के विरोधी ही इस तरह की बातें कर रहे हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -