इंसानी मूत्र से बनती है ये अनोखी बियर, शौक से पीते हैं लोग...
इंसानी मूत्र से बनती है ये अनोखी बियर, शौक से पीते हैं लोग...
Share:

नई दिल्ली: विश्व में कई ऐसे लोग हैं, जो शराब से अधिक बियर को पसंद करते हैं। मार्केट में अलग-अलग फ्लेवर्स में ड्रिंक्स मिलती हैं। मगर  क्या आप जानते हैं कि एक बियर ऐसी भी है जो इंसानों के मूत्र (Urine) से तैयार की जाती है। यही नहीं लोग इसे शौक से पीते भी हैं और पसंद भी करते हैं। बता दें कि सामान्यतः बियर फलों और जौ के पानी से तैयार की जाती है। मगर इस पर नए-नए प्रयोग होते रहते हैं। हाल ही में सिंगापुर में एक अनोखी बियर लॉन्च हुई है। 

इस नई बियर का नाम न्यूब्रू है। इसे सीवेज के पानी से तैयार किया जा रहा है। इसके बाद भी यह बियर ईको फ्रेंडली कही जा रही है। न्यूब्रू को एक विशेष प्रकार की लिक्विड से तैयार किया जाता है। इसमें नालों के पानी और अपशिष्ट को रिसाइकिल किया जाता है और फिल्टर कर बियर बनाई जाती है। इस खास लिक्विड का नाम नीवॉटर है। यह बियर लगभग 95 फीसद नीवॉटर से बनी है। इस बियर को बनाने का मकसद पानी की समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

फिलहाल यूरीन से बियर पूरे विश्व में सुर्खियां बटोर रही है। वहीं, इसे बनाने में सुरक्षा के लिहाज से सभी मापदंडों का ध्यान रखा गया है। जिस प्रकार से यह बियर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन रही है, उस लिहाज से आने वाले दिनों में न केवल सिंगापुर बल्कि दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी यह बीयर नज़र आ सकती है।

सुबह-दोपहर-शाम, हर समय मैगी खिलाती है पत्नी, जज साहब तलाक़ दिलवा दो..

Tik-tok वीडियो वाली इस महिला ने किया बड़ा खुलासा, कहा- "मैं 8 लोगों वाले रिलेशनशिप में हूं..."

सुबह-दोपहर-शाम, हर समय मैगी खिलाती है पत्नी, जज साहब तलाक़ दिलवा दो..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -