नए साल के पहले दिन घर के दरवाजे पर करें यह काम, पूरे साल रहेंगे मालामाल
नए साल के पहले दिन घर के दरवाजे पर करें यह काम, पूरे साल रहेंगे मालामाल
Share:

जल्द ही नया साल आने वाला है। जी हाँ, नया साल आने में कुछ ही दिन शेष हैं। जल्द ही साल 2022 आ रहा है और वह भी नई उम्मीदों और आशाओं के साथ। आने वाला साल कैसा रहेगा इसके बारे में लोग अभी से सोचने लगे हैं। वैसे साल 2022 में कई ग्रह राशि बदलने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि साल 2022 में गुरु ग्रह कुंभ और मीन राशि में संचार करेंगे। इसी के साथ शनि देव भी 2022 में घर बदलेंगे। ऐसे में राहु-केतु भी इस साल अप्रैल के महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। इन सभी ग्रहों की इन स्थितियों में आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं। यह उपाय आप नए साल पर कर सकते हैं। इससे आपको साल 2022 में धन की कमी नहीं होगी।

* नए साल के पहले दिन से रोज सुबह जल में हल्दी मिलाकर मुख्य द्वार पर उस जल का छिड़काव करें। ऐसा करने के अलावा मुख्य द्वार के सामने साफ-सफाई बनाए रखें। यह उपाय करने से ग्रहों की अनुकूलता बनी रहेगी और करियर और सामाजिक क्षेत्र में आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

* नए साल के पहले दिन एक सफेद कागज पर 108 बार राम नाम लिखकर उस कागज को आटे में गूथ लें और उसकी गोली बना लें। उसके बाद आटे की गोलियों को मछलियों को खिला दें। इस उपाय को करने से शनि के प्रतिकूल प्रभाव दूर होंगे और गुरु भी आपके लिए लाभ की स्थिति बनाएंगे।

* नए साल के दिन पूजा के समय, सोते समय या दिन में जब भी आपके पास वक्त हो गुरु मंत्र अथवा भगवान विष्णु के मंत्रों का यथासंभव आपको जप करना चाहिए। ध्यान रहे जप की संख्या कम-से-कम 108 हो इस बात का ध्यान रखें। इससे आपके जीवन में धन ही धन होगा।

* नए साल से हर दिन नहीं तो हर गुरुवार को गुड़ और चना या फिर मीठी रोटी गाय को खिलाएं। कहा जाता है गाय को गुड़ चना खिलाने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। गुरु वैभव और संपन्नता के कारक हैं इसलिए इस उपाय से आपको लाभ होगा।

* नए साल से गुरुवार के दिन केसर अथवा हल्दी का तिलक अवश्य लगाएं। ऐसा करने से आपको मानसिक बल मिलेगा, जिससे पारिवारिक जीवन में भी सुखद स्थितियां बनी रहती हैं।

आटे के डब्बे में रख दें यह 2 चीज, हो जाएंगे मालामाल

रोटी के एक टोटके से खत्म हो जाएंगी आपकी सभी परेशानियां

सोने से पहले कर लें यह एक काम, माँ लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -