कोरोना वायरस के नए XE वैरिएंट ने दी भारत में दस्तक, इस राज्य में मिला पहला मामला
कोरोना वायरस के नए XE वैरिएंट ने दी भारत में दस्तक, इस राज्य में मिला पहला मामला
Share:

मुंबई: कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट XE ने भारत में भी दस्तक दे दी है। इसके वायरस का पहला केस बुधवार को मुंबई में दर्ज किया गया है। कुल 376 नमूनें लिए गए थे, जिनकी जांच में एक मरीज में कोरोना के XE वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई। इस वैरिएंट की शुरुआत युनाइटेड किंगडम से हुई थी।

वही BMCने अपने ताजा सीरो सर्वे में बताया है कि शहर में XE वैरिएंट और कप्पा वैरिएंट के एक-एक मामले की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल 230 व्यक्तियों की रिपोर्ट सीरो सर्वे के लिए भेजी गई थी। इनमें से 21 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। किसी भी शख्स को ऑक्सीजन या फिर गहन निगरानी की आवश्यकता नहीं पड़ी।

बता दे कि XE स्ट्रेन का पहली बार यूके में 19 जनवरी को पता चला था तथा तब से 600 से अधिक XE मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (HSA) की मुख्य चिकित्सा सलाहकार सुजैन हॉपकिंस का कहना है ने बताया कि अभी तक इसकी संक्रामकता, गंभीरता या उनके खिलाफ कोरोना टीकों की प्रभावशीलता के बारे में निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

RBI के MPC ने अगली द्विमासिक नीति पर चर्चा शुरू की

भारत और ऑस्ट्रेलिया को 2030 तक 100 बिलियन अमरीकी डालर का द्विपक्षीय व्यापार देखना चाहिए: गोयल

सभापति नायडू ने 2 विधेयकों पर बातचीत के दौरान धैर्य बनाए रखने के लिए राज्यसभा सांसदों की प्रशंसा की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -