विधानसभा अध्यक्ष और दो मंत्री पदों के लिए सिरमौर, कांगड़ा और मंडी जिलों का दावा मजबूत
विधानसभा अध्यक्ष और दो मंत्री पदों के लिए सिरमौर, कांगड़ा और मंडी जिलों का दावा मजबूत
Share:

नया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मिलने के बाद अब जल्द ही जयराम सरकार कैबिनेट में खाली दो पदों को विधानसभा अध्यक्ष के साथ भर सकती है। वही विधानसभा अध्यक्ष और दो मंत्री पदों पर सिरमौर, कांगड़ा और मंडी जिलों का दावा मजबूत माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा तीनों पद भरने के लिए न्यूनतम तीन बार जीत का फार्मूला तय कर सकती है। मतलब , जो उम्मीदवार तीन या इससे ज्यादा बार जीता हो उसे ही कैबिनेट रैंक और विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकता है । अगर न्यूनतम तीन बार जीत का फार्मूला निर्धारित किया गया तो सिरमौर से सुखराम चौधरी, कांगड़ा से राकेश पठानिया और मंडी से कर्नल इंद्र सिंह की लॉटरी लग सकती है। फिलहाल , इनके अलावा चार बार जीत दर्ज करने वाले कांगड़ा से रमेश धवाला भी तीन बार जीत के फार्मूले में फिट बैठते हैं। परन्तु उन्हें पहले ही योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कैबिनेट रैंक मिला हुआ है। 

दो बार जीत दर्ज करने वाले नेताओं की कतार अधिक  लंबी है इनको  कैबिनेट रैंक देने से पार्टी परहेज कर रही है जिससे अंतर्विरोध न पसरे। विस चुनाव 2017 में भाजपा ने चारों संसदीय क्षेत्रों को 3-3 कैबिनेट रैंक देकर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधा था। इसके बाद कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र से एक-एक कैबिनेट पद खाली हुआ। ऐसे में तीन बार या इससे ज्यादा बार जीत दर्ज कर चुके मंडी जिला से कर्नल इंद्र सिंह और कांगड़ा से राकेश पठानिया दोनों का कैबिनेट रैंक के लिए दावा अधिक मजबूत माना जा रहा है। इसके अलावा सिरमौर से तीन बार जीत दर्ज कर चुके सुखराम चौधरी को पार्टी कैबिनेट रैंक दे सकती है।इसके अलावा क्योंकि पार्टी को तीन सीटें जिताने वाला सिरमौर जिला वर्तमान में कैबिनेट रैंक से वंचित है। विधानसभा अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए भी वरिष्ठता के लिहाज से तीनों में से किसी एक नेता को जिम्मेदारी दी जा सकती है। फिलहाल , कोई और सियासी फार्मूला अपनाया गया तो हमीरपुर जिला से नरेंद्र ठाकुर सहित कुछ और नेताओं को भी कैबिनेट गिफ्ट दिया जा सकता है। 

किस जिले ने भाजपा को क्या दिया
बिलासपुर में 4 में से 3, चंबा से 5 में से 4, कांगड़ा में 15 में से 11, सोलन में 5 में से 2,  सिरमौर में 5 में से 3, कुल्लू में 5 में से 4, शिमला में 8 में से 4, मंडी में 10 में से 9, लाहौल में 1 में से 1, किन्नौर में 1 में से शून्य, हमीरपुर में 5 में से 2, ऊना में 5 में से 3 सीटें भाजपा ने जीती थीं। इनमें से बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर को कैबिनेट रैंक नहीं मिला है। फिलहाल , अनुराग ठाकुर के रूप में केंद्र में हमीरपुर को कैबिनेट रैंक मिला है।

क्या आपको भी है वैलेंटाइन से जुड़ी सेक्स टिप्स का इंतज़ार...

राजस्थान में सूर्य ग्रहण देखने वाले बच्चों की आँखे हुई ख़राब, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ठंड के कहर के आगे हारी गर्भवती महिला, माइनस तीन डिग्री तापमान और...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -