हैप्पीनेस पर ध्यान दे रही UAE की सरकार
हैप्पीनेस पर ध्यान दे रही UAE की सरकार
Share:

रियाद : संयुक्त अरब अमीरात में दो मंत्रालय बनाए गए हैं। जिसमें से एक मंत्रालय को सहिष्णुता और दूसरे मंत्रालय को खुशी नाम दिया गया। संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने कैबिनेट में बड़ा बदलाव कर इस तरह का कदम उठाया। यूएई के प्रधानमंत्री और शासक सुल्तान शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने स्वयं ट्विटर पर इस बात घोषणा की। इस तरह के बदलाव को लेकर सरकार ने विभिन्न मंत्रियों को पदभार प्रदान किए हैं।

उन्होंने कहा कि विभिन्न सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाना जरूरी है। सरकार द्वारा यूएई के समाज में मूल अधिकारों की रक्षा हेतु सहिष्णु विभाग तैयार किया है। दरअसल समाज और देश में प्रसन्नता कायम करने को लेकर नीतियों के क्रियान्वयन पर सरकार ध्यान दे रही है।

जिसके लिए सरकार ने मिनिस्टर फाॅर हैप्पीनेस की अवधारणा दी है। इस मंत्रालय का कार्य एक महिला मंत्री को सौंपा गया है। इस महिला की आयु 22 वर्ष है। मिली जानकारी के अनुसार सरकान ने तय किया है कि उसकी कैबिनेट में भले ही मंत्री कम हों मगर सभी को अपना प्रभावी योगदान देना होगा। 

सरकार इन मंत्रालयों के माध्यम से अपने नागरिकों की प्रसन्नता, खुशहाली और समाज में प्रसन्नचित्त रहने के उपायों को जानने के प्रयास करेगा। इसके तहत ऐसे कार्यक्रम आयोजित होंगे जो लोगों को जीवन में खुश रखने के लिए कारगर हो सकते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -