नेल्सन मंडेला के पोते पर लगा नाबालिग लड़की से रेप का आरोप
नेल्सन मंडेला के पोते पर लगा नाबालिग लड़की से रेप का आरोप
Share:

जोहानसबर्ग : विदेश से खबर आ रही है की नेल्सन मंडेला के पोते को एक लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में कोर्ट में पेश किया गया. 24 वर्षीय मूसो मंडेला पर दक्षिण अफ्रीका के एक रेस्त्रां के शौचालय में एक लड़की जिसकी उम्र 15 साल है. उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़ित लड़की के परिवार वालो का कहना है की लड़की शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ रेस्त्रां गई थी जैसे ही यह लड़की रेस्त्रां के शौचालय में गई उसने उसे पकड़कर खींच लिया व शौचालय में उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया.

इस वारदात के बाद नेल्सन मंडेला की दूसरी पत्नी जिसका नाम विनी है. उसने अपने एक बॉडीगार्ड को पुलिस अधिकारी बनाकर पीड़ित लड़की के परिवारजनो को इस केस के तहत डराने व धमकाने भेजा. विनी के इस भेजे गए अधिकारी ने लड़की के पिता को कहा की संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार करने की जरुरत नहीं है। 

इसके लिए उन पर दबाव बनाया. जब पीड़ित लड़की के पिता ने उससे अपना पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा तो उसने कहा की मुझे विनी ने भेजा है. पुलिस ने अपनी कार्यवाही में 14 अगस्त को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस ने अपने बयान में कहा की मूसो को कल जोहानसबर्ग की एक अदालत में पेश  किया गया और उसे शुक्रवार को जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए वापस अदालत जाने तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा।                                          

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -