नेहा कक्कड़ ने शेयर की अपनी हनीमून की तस्वीरें, देखते ही भाई ने किया यह कमेंट
नेहा कक्कड़ ने शेयर की अपनी हनीमून की तस्वीरें, देखते ही भाई ने किया यह कमेंट
Share:

पंजाबी गाने गाकर सभी के दिलों में बसने वाली नेहा कक्कड़ आजकल हनीमून एन्जॉय कर रहीं हैं। वह अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ दुबई में हैं। दोनों काफी दूर हैं लेकिन फिर भी फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। आपको पता ही होगा नेहा ने बीते दिनों अपने पहले करवाचौथ से लेकर दिवाली तक के फोटोज को शेयर किया था जो बेहतरीन थीं। अब इसी क्रम में नेहा ने अपने हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों कितने गजब दिख रहे हैं आप देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs। Singh) (@nehakakkar)

एक तस्वीर में नेहा और रोहनप्रीत सिंह दुबई के समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ आप देख सकते हैं रोहनप्रीत सिंह ने नेहा के लिए रेत पर आई लव यू लिखा है। आप देख सकते हैं कैंडिल से डेकोरेट ये तस्वीरे दोनों के प्यार को साफ़ दिखा रहीं हैं। इस समय नेहा और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी फैंस को बड़ी पसंद आ रही है। नेहा कक्कड़ के फोटोज को देखकर उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने क्यूटीज लिखा है तो उनके भाई टोनी कक्कड़ ने अपने कमेंट में लिखा है, 'ओए होए कितने सुंदर हैं।।।'

वैसे दोनों के हनीमून के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और सभी को बड़े पसंद भी आ रहे हैं। आपको याद हो तो अपनी शादी से पहले भी नेहा ने रोहनप्रीत के साथ गाना रिलीज किया था जिसका नाम था नेहू द व्याह। उस गाने के कुछ ही दिनों बाद नेहा ने शादी कर ली थी। उन्होंने रोहनप्रीत संग शादी की थी।

यहाँ 23 नवंबर से खुलेंगे कॉलेज, जारी हुईं गाइडलाइंस

AgustaWestland घोटाला: कांग्रेस पर भड़के रविशंकर प्रसाद, कहा- 'बिना रिश्वत रक्षा डील नहीं होती'

कपिल सिब्बल पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -