बिना शादी के माँ बन गईं थीं नीना गुप्ता, अफेयर्स के चलते रहीं हैं सुर्ख़ियों में
बिना शादी के माँ बन गईं थीं नीना गुप्ता, अफेयर्स के चलते रहीं हैं सुर्ख़ियों में
Share:

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक नीना गुप्ता का आज जन्मदिन है। नीना का जन्म 4 जून 1959 में हुआ था और आज नीना अपना 62वां जन्मदिन मना रहीं हैं। नीना गुप्ता अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं अधिक अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रही हैं। नीना गुप्ता ने कभी उम्र को खुद पर हावी नहीं होने दिया और यही वजह है कि आज 62 साल की उम्र में भी वह बड़ी खूबसूरत और जवान नजर आती हैं।

नीना से जुड़ी एक बात जो सबसे ज्यादा चर्चा में रही वह है बिना शादी के मां बनना। नीना 80 के दशक में मशहूर थीं लेकिन आज वह उस दशक से कहीं अधिक मशहूर हैं। उस समय नीना गुप्ता का नाम एक्टर आलोक नाथ के साथ जुड़ा था, जो कि नीना का पहला प्यार कहे जाते हैं। वैसे दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। कहा जाता है नीना का दूसरा अफेयर भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के बेटे शारंगदेव से रहा था लेकिन दोनों जल्द ही अलग हो गए। उसके बाद नीना का तीसरा अफेयर वेस्ट इंडीज की किक्रेट टीम के कप्तान विवियन रिचर्ड्स से चला। उस समय विवियन शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे। लेकिन वह नीना से प्यार कर बैठे।

दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूजे को डेट किया और उसके बाद नीना गुप्ता गर्भवती हो गईं। साल 1988 में नीना ने अपने घर पर कहा कि, 'वे एक बच्चा चाहती हैं मगर उस बच्चे के पिता से शादी नहीं करेंगी।' वहीँ उसके बाद नीना रिचर्ड्स के बच्चे की माँ बनी। नीना जानती थीं कि उनकी शादी नहीं हो पाएगी, ऐसे में नीना ने अपने दोस्तों और परिवार के खिलाफ जाकर रिचर्ड्स की बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम उन्होंने मसाबा गुप्ता रखा जो आज एक फैशन डिजाइनर हैं। अब आज के समय में नीना और उनकी बेटी मसाबा विवियन रिचर्ड्स से मिलने के लिए अक्सर वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड जाती रहती हैं। वैसे नीना अब शादीशुदा भी हैं।

उन्होंने रिचर्ड्स से नहीं बल्कि एक चार्टेड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की है। विवेक मेहरा और नीना दोनों ने करीब 6 साल एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद सोनो ने शादी कर ली। अब दोनों शादी के बाद से खुश हैं और साथ रहते हैं। काम के बारे में बात करें तो नीना ने कई हिट फिल्मों में काम किया है और अब भी उनके पास कई फ़िल्में हैं।

आज है दशमी तिथि, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

क्या लिखा है आज आपके भाग्य में, यहाँ जानिए अपना राशिफल

उर्दू के प्रमुख शायर इमरान प्रतापगढ़ी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -