कहर बनकर दुश्मन पर बरसेंगे इंद्र, भारत रूस करेंगे युद्धाभ्यास
कहर बनकर दुश्मन पर बरसेंगे इंद्र, भारत रूस करेंगे युद्धाभ्यास
Share:

नईदिल्ली। जल्द ही भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना त्रिकोणीय युद्ध अभ्यास करेंगे। हालांकि अभी इस बारे में कार्यक्रम की जानकारी पुख्तातौर पर सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि सुदृढ़ता और अपडेशन के लिए रूस के साथ भारत संयुक्त अभ्यास करने जा रहा है। इस सैन्य अभ्यास का नाम इंद्र रखा गया है। इसके तहत भारतीय सेना और भारतीय नौसेना रूस के साथ सैन्य अभ्यास करेगी।

भारतीय वायु सेना वर्ष 2014 में रूसी वायुसेना के साथ एविया इंद्र अभ्यास कर चुकी है। भारत का रूस के साथ युद्धाभ्यास महत्वपूर्ण माना जा रहा है वैसे इसके पहले इंद्र अभ्यास के आठवें क्रम में भारत रूस के पहाड़ी क्षेत्र व्लादिवोस्तोक में अभ्यास कर चुका है अब इस वर्ष रूस के साथ भारत तीन स्तर का अभ्यास करने की तैयारी कर रहा है।

गौरतलब है कि भारत और रूस आपस में मित्र राष्ट्र हैं भारत रूस से कई पनडुब्बियां और आयुध खरीदता रहा है। रूस के साथ भारत कई मसलों पर करार कर चुका है। हालांकि रूस पाकिस्तान के साथ भी युद्धाभ्यास कर चुका है ऐसे में भारत ने अपनी आपत्ती जाहिर की थी मगर इसे दो देशों की सेनाओं के बीच सामान्य व्यवहार माना गया।

Indian Army job :डेंटल कॉर्प्स पदों के लिए करें अप्लाई

Indian Army में सोल्जर एवं क्लर्क के बहुत से पदों पर भर्ती

दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला सैनिकों को सम्मान, बजी तालियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -