भुजबल की गिरफ्तारी को लेकर विरोध में उठी NCP
भुजबल की गिरफ्तारी को लेकर विरोध में उठी NCP
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र सदन घोटाला केस में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल पर प्रवर्तन निदेशालय की गाज गिरी है। दरअसल ईडी ने उन्हें पकड़ लिया है। उनके गिरफ्तार होने के ही साथ महाराष्ट्र की राजनीति में प्रमुख माने जाने वाले दल एनसीपी के नेताओं ने विरोध किया। इस मामले में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने अपनी ओर से कहा कि महाराष्ट्र सदन के लिए समिति का निर्माण किया गया था। इस समिति का नेतृत्व मुख्यमंत्री कर रहे थे। इस मामले में निर्माण स्वीकृति समिति द्वारा ही दी गई थी। इस बीच पार्टी के विधायकों ने सरकार की इस कार्रवाई पर विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

दूसरी ओर इस मामले में राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेगी। भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर ओर उन्होंने कहा कि ईडी ने जांच की है। जिसमें भुजबल को लेकर ईडी को सबूत मिले हैं। मुख्यमंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि विपक्ष जांच एजेंसी पर दबाव डालने हेतु सदन का उपयोग करेगी यह अच्छा नहीं है। इसके पूर्व भुजबल ने यह भी कहा था कि दिल्ली में महाराष्ट्र सदन के निर्माण के निर्णय में कैबिनेट और मुख्यमंत्री को विश्वास में लिया था।

भुजबल ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया था। इस गिरफ्तारी पर भाजपा सांसद किरीट सोमैया द्वारा कहा गया कि भुजबल की गिरफ्तारी हो ही गई है। सिंचाई घोटाले में एनसीपी के कद्दावर नेता अजीत पंवार और सुनील तटकरे को भी इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -