कांग्रेस के बाद अब MNS और NCP भी अदनान सामी को पद्मश्री देने के विरोध में उतरे, कह दी बड़ी बात
कांग्रेस के बाद अब MNS और NCP भी अदनान सामी को पद्मश्री देने के विरोध में उतरे, कह दी बड़ी बात
Share:

मुंबई: बॉलीवुड गायक अदनान सामी को पद्मश्री देने की घोषणा के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और कांग्रेस के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता भी इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी करने लगे हैं। महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक ने पद्म श्री पुरुस्कार को लेकर विवादित बयान दिया है।  

नवाब मलिक ने मुंबई में कहा है कि जो मोदी के जयकारे लगाते हैं उन्हें नागरिकता और पद्मश्री से सम्मानित किया जाता है। वहीं भाजपा को चुनौती देने वालों की पिटाई की जाती है। भाजपा का विरोध करने वालों को आपनी नागरिकता साबित करने को कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए अदनान सामी को पद्मश्री देना केवल एक दिखावा है। पूरे देश में नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शनों और इससे पार्टी को हुई क्षति की पूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा यह भारत की आवाम का अपमान है। उन्होंने कहा कि क्या भारतीय मुस्लिम पद्म पुरस्कारों के लायक नहीं हैं?

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी अदनान सामी को पद्मश्री देने को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उस अदनान सामी को पद्मश्री कैसे दिया जा सकता है, जिसके पिता पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स में थे और उन्होंने भारत के खिलाफ गोलीबारी की थी।

स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी: इस मुक्केबाज़ ने बनाई फ़ाइनल में जगह

Budget 2020: ये 10 बजट की रहती है हमेशा चर्चा, जानिये क्या है खास बात

ATM Fraud से बचने के लिए रखे इन नौ बातों का ध्यान, SBI ने ट्वीट कर लोगों को किया आगाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -