PM मोदी को मिल सकती है कन्हैया से टक्कर
PM मोदी को मिल सकती है कन्हैया से टक्कर
Share:

नई दिल्ली : लोकप्रिय लेखिका नयनतारा सहगल ने जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष और देशविरोधी नारेबाजी लगाने के आरोप झेल रहे कन्हैया कुमार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि कन्हैया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर मिल सकती है। उनका कहना था कि कन्हैया कुमार ने न केवल अपने भाषण से बल्कि मीडिया को दिए साक्षात्कार से भारत में नई ऊर्जा का संचार किया है।

भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू के परिवार से संबंध रखने वाली नयनतारा की पुस्तक का हाल ही में विमोचन हुआ। दरअसल अंउरस्टैंडिंग द फाउंडिंग फादर्स नामक उनकी पुस्तक के विमोचन के दौरान उन्होंने कहा कि कन्हैया से पीएम मोदी को खासी चुनौती मिल सकती है।

इस अवसर पर इतिहासकार और तृणमूल कांग्रेस के नेता सुगत बोस ने राष्ट्रवाद पर बहस की। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए अपनी बात कही और कहा कि गांधी जी भी किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ भेदभाव पसंद नहीं करते थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -