जब नौसेना का नाविक महिला बन गया
जब नौसेना का नाविक महिला बन गया
Share:

नई दिल्ली : नौसेना के लिए एक अभूतपूर्व स्थिति तब सामने आई जब उसके एक नाविक ने सेक्स पुनर्गठन सर्जरी करवाकर वह महिला बन गया. अब महिला बने इस नाविक को नौसेना से बाहर कर दिया जाएगा क्योंकि महिलाएं रक्षा सेवाओं में सैनिकों के रूप में काम नहीं कर सकती हैं.

बता दें कि एक वरिष्ठ नौसेना के सूत्र ने बताया कि कुछ महीने पहले, इस नाविक ने अपने सेक्स को बदलने का फैसला किया क्योंकि वह 'एक आदमी के शरीर में फंसी एक महिला की तरह' महसूस कर रहा था इसलिए वह कुछ बाहरी लोगों के संपर्क में आया और ऑपरेशन करवाने का फैसला किया. एक महिला बनने के लिए उसने खुद खर्च किया और महिला बन गया. विशाखापत्तनम में नौसेना के आईएनएस एक्साला बेस में तैनात ये नाविक अब साड़ी पहनता है और बाल बढ़ा रहा है.

ख़ास बात यह है कि सेक्स बदलाव ऑपरेशन से पहले इस नाविक का विवाह भी हो चुका है.ऐसे इसकी पत्नी की अब क्या स्थिति रहेगी यह विचारणीय है.लिंग परिवर्तन कर महिला बना यह नाविक नौसेना के फैसले से खुश है कि उसे सेवा से बाहर कर दिया जाएगा, लेकिन जब तक नाविक को सेना से छुट्टी नहीं मिलती है, तब तक उसे हल्की जिम्मेदारियां दी जाएंगीं क्योंकि महिलाओं से मल्लाह का काम नहीं कराया जा सकता.

यह भी देखें

चीन ने हिंद महासागर में किया फायर ड्रिल अभ्यास

फ्लाइट में बम होने की बात कहने वाला नेवी अफसर हिरासत में

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -