शक्ति जागरण का पर्व आज से होगा शुरू...
शक्ति जागरण का पर्व आज से होगा शुरू...
Share:

शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ हो गया। दरअसल चैत्र प्रतिपदा से प्रारंभ इस पर्व में इस बार शक्ति की आराधना के लिए 8 दिन ही दर्शाए गए हैं। दरअसल इस बार नवरात्रि में एक तिथि का क्षय हो  रहा है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी के पहले रूप माता शैलपुत्री की अराधना पूरे विधि विधान से की जाती है। मां शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं और नवरात्र पर्व के पहले दिन शैलपुत्री की पूजा होती है। दरअसल 51 शक्तिपीठों समेत विभिन्न देवी मंदिरों में शक्ति की आराधना की जा रही है। इस दौरान देशभर में ढोल, नगाड़े, शंख, घंटे, घडि़याल की गूंज सुनाई दे रही है।

देवी मंदिरों में वेदमंत्रों की गूंज सुनाई दे रही है। मान्यता के अनुसार इस बार अष्टमी तिथि का लोप हो रहा है। ऐसे में नवरात्रि आठ दिनों तक मनाई जा रही है। शक्ति की आराधना के ही साथ तंत्र आराधना भी की जा रही है। इस अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और गुरू पुष्य नक्षत्र की त्रिवेणी बनाई गई है। पुण्यदायी त्रिवेणी संयोग के कारण पर्व का महत्व बढ़ गया है।

नवरात्रि 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक मनाई जाएगी। 8 अप्रैल को शाम करीब 6.15 बजे से रात्रि 11.23 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग मनाया जा रहा है। 14 अप्रैल को गुरू - पुष्य नक्षत्र के ही साथ सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 6 बजकर 11 मिनट से अगले दिन प्रातः 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। गुरू - पुष्य योग दोपहर 2.36 बजे से प्रातः 6.10 बजे तक रहेगा। इस काल में अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। दरअसल इस योग में पूजन कार्य बेहद उत्तम रहता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -