'कांग्रेस सिर्फ खुद से हार सकती है, कोई हरा नहीं सकता..', किस तरफ है सिद्धू का इशारा ?
'कांग्रेस सिर्फ खुद से हार सकती है, कोई हरा नहीं सकता..', किस तरफ है सिद्धू का इशारा ?
Share:

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए अपने राज्य मॉडल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब मॉडल में माफियाओं को खात्मा होगा। पार्टी में गुटबाजी को लेकर किए गए सवाल पर सिद्धू ने जवाब दिया कि कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता, पार्टी केवल खुद से हार सकती है।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ हे है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने इस सीट से बिक्रम सिंह मजीठिया को मैदान में उतारा है। इस पर सिद्धू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, 'मजीठिया में दम है तो वह मजीठा सीट को छोड़कर केवल अमृतसर पूर्वी से चुनाव लड़ें।' उन्होंने कहा कि बिक्रम परचा माफिया है। कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मैंने किसी के खिलाफ एक भी केस दर्ज नहीं कराया है। सिद्धू ने आगे कहा कि, 'सभी जानते हैं कि कांग्रेस एक सशक्त और सुरक्षित सरकार देगी। हम बनाएंगे नया पंजाब।'

सिद्धू ने आगे कहा कि बिक्रम मजीठिया मेरी ड्राइवरी करता था। मेरे लिए सूप बनाता था। वह यूपी से भागकर पंजाब आया है। वह मुझे बताएगा कि सियासत कैसे करती है। उन्होंने कहा कि, 'वह दो नंबर का आदमी है। रेत और केबल के पैसे खा गया।' ड्रग्स बेचकर राज्य की जवानी बर्बाद कर दी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हराम और ईमान का है। सभी चोर इकट्ठे हो गए हैं।

सपा समझती है मुसलमान उसका कैदी है, आंख बंद कर वोट देगा: असदुद्दीन ओवैसी

तेलंगाना राष्ट्र समिति ने 301 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की

केजरीवाल बोले- पंजाब में बनना चाहिए धर्मान्तरण विरोधी कानून, दिल्ली में इसी मुद्दे पर चुप्पी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -