काबुल में आत्मघाती हमले में 6 सैनिकों की मौत
काबुल में आत्मघाती हमले में 6 सैनिकों की मौत
Share:

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमले में करीब 6 विदेशी सुरक्षाबल मारे गए है। यह हमला तालिबान के आत्मघाती हमलावरों ने किया है। इस बात की पुष्टि नाटो ने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आत्मघाती हमलावर बाइक में सवार था और काबुल में एयरबेस के पास नाटो अफगान पेट्रोलिंग टीम को निशाना बनाते हुए, धमाका कर खुद को उड़ा लिया।

हमले में नाटो के 6 जवान मारे गए और अफगान पुलिस के कुछ सैनिक घायल हुए है। सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ समय से तालिबान ने सैनिकों को निशाना बनाया है और कई बार हमले भी किए है। इस खतरे को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अक्टूबर माह में घोषणा की थी कि नाटो की सेना अफगानिस्तान में 2016 तक बने रहेंगे।

इससे पहले सैनिकों की संख्या कम करने की भी बात कही गई थी, लेकिन अफगानी सैनिकों को देखते हुए फैसले में बदलाव किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -