AAP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, केजरीवाल फिर बनेंगे संयोजक
AAP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, केजरीवाल फिर बनेंगे संयोजक
Share:

नई दिल्ली : लंबे समय बाद अब आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक का आयोजन दिल्ली में हो रहा है। दिल्ली में आयोजित होने वाली बैठक में पार्टी संयोजक पद पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही हैं। माना जा रहा हीै कि इस बैठक में फिर से मुख्यमंत्री केजरीवाल को ही राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का निर्णय लिया जा सकता है। इस दौरान सरकार के कार्य पर भी चर्चा की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नियुक्त करने का निर्णय बैठक में लिया जा सकता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के रिक्त पदों को भरने का निर्णय इस बैठक में भी लिया जा सकता है। आम आदमी पार्टी द्वारा लगभग 300 राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं। दूसरी ओर इनमें से 14 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हैं दूसरी ओर पार्टी में 7 विधायक राष्ट्रीय परिषद में भी शामिल हैं।

दूसरे विधायकों को वोट करने का अधिकार नहीं दिया गया है। उल्लेखनीय है कि आप से कुछ कार्यकर्ताओं के अलग होने का कारण भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आम आदमी पार्टी का संयोजक पद अपने पास रखना था। इस दौरान आप के प्रमुख सदस्य योगेंद्र यादव ने अरविंद का खुलकर विरोध किया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -