श्रीलंका में प्रतिबंध को हटाते हुए तमिल में गाया गया राष्ट्रगान
श्रीलंका में प्रतिबंध को हटाते हुए तमिल में गाया गया राष्ट्रगान
Share:

कोलंबो : तमिल में राष्ट्रगान गाने पर लगे अनौपचारिक प्रतिबंध को हटाते हुए श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रगान को तमिल में गाया गया। यह कदम सजातीय अल्पसंख्यक तमिल समुदाय के साथ मैत्री के तहत उठाया गया। श्रीलंका को ब्रिटेन से आजादी मिले 68 साल हो गए। 68वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्कूली छात्रों ने गाले फेस पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सिंहला और तमिल भाषा में राष्ट्रगान गाया।

इस कदम को सराहा जा रहा है। साथ ही इस प्रयास को लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम के साथ लगभग 26 साल तक चले गृह युद्ध के बाद तमिल अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचने की सरकार की कोशिश के तहत देखा जा रहा है। इस युद्ध में का अंत 2009 में हुआ और इस दौरान करीब 1 लाख लोगों की मौत हुई थी।

सार्वजनिक उद्दम विकास उपमंत्री एरान विक्रमरत्ने ने कहा कि तमिल में राष्ट्रगान की बहाली करने से एख नए सफर की शुरुआत हुई है। उप विदेश मंत्री हर्षा डी सिल्वा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मेरे जीवन में पहली बार ऐसा हुआ है। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के समारोह के दौरान शांति घोषणा पढ़ी गई थी। इसमें गृह युद्ध के दौरान मारे गए सभी लोगों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -