बेटे की चाह : 18 में 15 बच्चो को जन्म, अब 16वें का इंतजार
बेटे की चाह : 18 में 15 बच्चो को जन्म, अब 16वें का इंतजार
Share:

दाहोद : बेटे की चाहत ऐसी की 15 संतान पैदा होने के बाद भी पालन पोषण की परवाह किए बिना 16वी संतान के रूप मे बेटे की आस लगाए हुए है, गुजरात के दाहोद जिले में झारीबुझी गांव में रहने वाला यह आदिवासी परिवार अभी भी बेटे की चाहत मे अगली संतान के इंतजार मे है। करीब18 साल पहले रामसिन्ह और कानू की शादी हुई थी। उन्हें आज भी इस बात की उम्मीद है कि उनका 16वां बच्चा बेटा होगा।

पुत्र लोभ में इस सीमांत किसान की 12 जीवित लड़कियां हो गई हैं, जबकि 2 की मौत हो चुकी है। एक लड़के का जन्म वर्ष 2013 में हुआ था।

मगर, रामसिन्ह एक और पुत्र की लालसा की अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं है। जबकि रामसिन्ह की पत्नी का कहना है की वह अपना गर्भाशय निकलवाना चाहती है क्योकि वह शारीरिक रूप से कमजोर हो चुकी है। उसमे अब और अगले बच्चे को जन्म देने की क्षमता नही है।

कानू अपने पति को समझाती है की उन्हे भगवान की इच्छा का सम्मान करना चाहिए। मगर, रामसिन्ह का कहना है कि एक और बेटी के जन्म के बाद पुत्र प्राप्ति के लिए एक आखिरी कोशिश करना अहम है। पति की जिद के आगे कानू की मज़बूरी भी है क्योकि कानू अनाथ है और उसका पति के अलावा इस दुनिया में कोई नही है।

कानू ने बताया की उसका पति कहता है की अगर उसने बेटे को जन्म नही दिया तो वह दूसरी शादी कर लेगा इसी लिए कानू को अपने पति के सामने घुटने टेकना पड़े।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -