आज ही के दिन दी गई थी नाथूराम गोडसे को फांसी, जानिए इतिहास
आज ही के दिन दी गई थी नाथूराम गोडसे को फांसी, जानिए इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 15 नवम्बर का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

15 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:-
1830- समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए.
1920- जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई.
1936- नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये.
1947- विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया.
1947- फिलिस्तीन से ब्रिटिस सेना की वापसी आरंभ हुई.
1949-महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई.
1961- संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई.
1989- पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया.
1998- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया.
2000- फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित.
2000- झारखंड सन् भारत का 28वां राज्य बना.
2007- एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया.
2008- भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया.
2008- योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई.
2012- शी जिनपिंग ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने.

15 नवंबर को जन्मे व्यक्ति:-
भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का जन्म 1866 में हुआ.
भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का जन्म 1875 में हुआ.
'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक ज्योति प्रकाश निराला का जन्म 1986 में हुआ.
प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म 1986 में हुआ.

15 नवंबर को हुए निधन:-
हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन 1937 में हुआ.
पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद महात्मा हंसराज का निधन 1938 में हुआ.
भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता बंकिम मुखर्जी का निधन 1961 में हुआ.
सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भावे का निधन 1982 में हुआ.
भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का निधन 1996 में हुआ.
मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात 'प्रेम मंदिर' का निर्माण करवाने वाले कृपालु महाराज का निधन 2013 में हुआ.
हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाने वाले कुंवर नारायण का निधन 2017 में हुआ.

आज ही के दिन हुआ था कर्मचारी राज्य बीमा निगम का उद्घाटन, जानिए इतिहास

इंदौर की सड़कें होंगी जाम...धूमधाम से होगा पीएम मोदी के रोड शो का आयोजन

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा घमासान, आखिर किसके सर सजेगा जीत का ताज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -