नए साल में नासा का यह अंतरिक्ष यान स्‍थापित करेगा नया कीर्तिमान
नए साल में नासा का यह अंतरिक्ष यान स्‍थापित करेगा नया कीर्तिमान
Share:

नासा : नए साल में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक नया इतिहास रचने जा रहा है। जानकारी अनुसार उसका न्‍यू होराइजंस नामक अंतरिक्ष यान अब तक की सबसे लंबी दूरी तय कर कुइपर बेल्‍ट में स्थित दूरस्‍थ पिंड अल्टिमा थुले के पास पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्‍थापित करेगा। पृथ्‍वी से लगभग 6.5 बिलियन किमी 6.5 अरब किमी की पर स्थित यह यान अंतरिक्ष में इतनी दूर की खोज के लिए एक नया रिकार्ड बनाएगा। 

अब इस तरह से बनाई जाएगी रासायनिक खाद्य, इस समस्या का भी होगा निपटारा

चट्टानों के टुकड़ों से बना है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अल्टिमा थुले को चार साल पहले हबल दूरबीन की मदद से खोजा गया था। प्रारंभ में इसे सूचीबद्ध किया था। बाद में सार्वजनिक परामर्श के बाद इसका नाम अल्टिमा थुले रखा गया। यह एक लैटिन वाक्‍यांश है, जिसका अर्थ है ज्ञात दुनिया से आगे एक जगह। यह पिंड बहुत अधिक बर्फ, धूल और शायद कुछ बड़े चट्टानों के टुकड़ों से बना है। दूरबीन से जुटाए गए डाटा के मुताबिक थोड़े लाल रंग के साथ इसकी सतह काली है।

4000 साल पहले इस व्यक्ति के कारण हुई थी न्यू ईयर मनाने की शुरुआत

यह जानना चाहते हैं 

प्राप्त जानकारी अनुसार नासा प्‍लूटो से आगे कुछ तलाशना चाहता था। इसके लिए यह अंतरिक्ष यान सबसे उपयुक्‍त था। न्‍यू होराइजंस अल्टिमा के आकार, रोटेशन, रचना और पर्यावरण का अध्‍ययन करेगा। वैज्ञानिक जानना चाहते हैं कि दूर दुनिया में स्थित इस पिंड की उत्‍पत्ति कैसे हुई।

यहाँ दिनभर सोने के लिए मिलती है 40 लाख रुपए सैलरी

नासा ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि

नासा के इंजीनियर ने चोरों को पकड़ने के लिए बनाया खुद का सर्विलांस सिस्टम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -