अयोध्या में बनेगा राम म्यूजियम मोदी सरकार
अयोध्या में बनेगा राम म्यूजियम मोदी सरकार
Share:

अयोध्या : मोदी सरकार अयोध्या में एक राम म्यूजियम बनाने पर विचार कर रही है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार राम म्यूजियम बनवाने के बारे में सोच रही है और इस हाईटेक म्यूजियम को बनाने का उद्देश्य भगवान राम और रामायण की महिमा को सामने लाना है वह 'रामायण सर्किट' का हिस्सा होगा। उन्होने कहा कि यह सरकार की उच्च प्राथमिकता में शामिल है और इसका स्तर फंड पर निर्भर करेगा। साथ ही यह भी कहा की अयोध्या की विवादित राम जन्मभूमि इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होगी।

बातचीत में उन्होने बताया की म्यूजियम को दिल्ली के स्वामीनारायण मंदिर के तर्ज पर बनाने की योजना है। इस म्यूजियम में साउंड एंड लाइट के साथ नौका विहार की भी सुविधा होगी। भगवान राम से जुड़ी तमाम प्राचीन चीजों को यहां रखा जाएगा। म्यूजियम साल 2017 में तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट को राजनीतिक नजरिए से देखा जाना पूरी तरह गलत होगा, क्योंकि केंद्र सरकार का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है।इसीलिए अपनी बहुमूल्य धरोहरों को सँजोकर रखना चाहती है।

शर्मा ने बताया कि, "सरकार पांच सर्किट बनाने की योजना पर काम कर रही है। हम हर साल एक नए सर्किट की घोषणा करेंगे। रामायण सर्किट अयोध्या या चित्रकूट से शुरू होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से मदद ली जा रही है। सरकार भविष्य में भगवान राम के जीवन से संबंधित जानकारी सभी लोगों तक पाहुचने के लिए विदेशों में भी कार्यक्रम आयोजित करने का प्लान बना रही है। इसके लिए फेस्टिवल ऑफ इंडिया और ट्रैवल मार्ट जैसे कार्यक्रमों की मदद ली जाएगी। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया यानी ASI के राकेश तिवारी का कहना है कि इस सर्किट पर विचार अभी शुरुआती दौर में हैं और पर्यटन मंत्रालय की इसमें मदद की जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -